फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेसारी, पवन सिंह....सबको टक्कर देने आए अरविंद अकेला कल्लू? नए भोजपुरी गाने 'राउंड राउंड' से लूट ली महफिल

Thu, 11 Jun 2026 03:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arvind Akela Kallu Song Round Round: अरविंद अकेला कल्लू अपने नए गाने 'राउंड राउंड' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसे शिल्पी राज ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। गाना काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
राउंड राउंड गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी इंडस्ट्री कमाल कर रही है। फिल्में हों या गाने...इनका अलग रुतबा है। फिलहाल, भोजपुरी गानों में दिलचस्पी लेने वालों को एक और तोहफा मिला है। अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'राउंड राउंड' रिलीज हुआ है। इसमें कल्लू अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

'राउंड राउंड' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
कल्लू ने एंजेल के साथ लगाया ग्लैमर का तड़का
पा रा म्यूजिक ने अपने नए भोजपुरी म्यूजिक वर्टिकल 'भोजपुरी धूम' का आगाज किया है। इसे वाराणसी में भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। 'राउंड राउंड' इसका डेब्यू गाना है। इसे अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है। गाना कल्लू और एंजेल लीजा पर फिल्माया गया है। कल्लू जहां स्टाइलिश लुक में छा गए हैं। वहीं, एंजेल ने ग्लैमर का तड़का लगाया है। यह गाना कल 10 जून को रिलीज हुआ था। 
 

'राउंड राउंड' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
गाने को मिली शानदार प्रतिक्रिया
'राउंड राउंड गाना' पैरा भोजपुरी धूम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। खबर लिखे जाने तक इसे 4.80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अपने अंदाज से अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पावर स्टार पवन सिंह को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। कल्लू का स्टाइल तो गजब लग ही रहा है, साथ ही डांस भी काफी धमाकेदार है।
विज्ञापन

'राउंड राउंड' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या बोले अरविंद अकेला?
'राउंड राउंड' एक जबर्दस्त एनर्जी वाला डांस ट्रैक है, जो एंटरटेनमेंट और शानदार विजुअल्स का मिश्रण है। संगीत के शौकीनों को यह पसंद आएगा। गाने को भव्य अंदाज में शानदार प्रोडक्शन वैल्यू और आकर्षक विजुअल ट्रीटमेंट के साथ तैयार किया गया है। गाने के बारे में बात करते हुए अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह एक मजेदार और एनर्जी से भरा गाना है, जिससे दर्शक तुरंत जुड़ जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह गाना पूरी तरह से मनोरंजन के लिए बनाया गया है और उम्मीद है कि यह भारत और उसके बाहर भोजपुरी संगीत के प्रशंसकों को बहुत पसंद आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें