फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद जा रहे पवन सिंह, उर्मिला मातोंडकर को मिल चुका नामांकन; नागेंद्र बाबू समेत ये कलाकार बने एमएलसी

Mon, 08 Jun 2026 02:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह ने एनडीए की तरफ से एमएलसी के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि उनसे पहले कौन से कलाकार एमएलसी बने?
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह एमएलसी बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। बताया जाता है कि उनके मुकाबले में कोई नहीं है। ऐसे में उनकी जीत पक्की है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो पवन सिंह एमएलसी बन सकते हैं। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि कौन-कौन से कलाकार एमएलसी बने हैं।
विज्ञापन

विजया शांति - फोटो : सोशल मीडिया
विजया शांति
मशहूर तेलुगु अभिनेत्री विजया शांति 13 मार्च 2025 को तेलंगाना में एमएलसी चुनी गईं थीं। उन्होंने कांग्रेस की तरफ से नामांकन भरा था और वह निर्विरोध एमएलसी चुन ली गई थीं। उन्होंने 1980 में तमिल फिल्म 'कुल्लुकुल ईरम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1998 में राजनीति में कदम रखा।

नागेंद्र बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
नागेंद्र बाबू
तेलुगु के अनुभवी अभिनेता और निर्माता नागेंद्र बाबू को आंध्र प्रदेश में 30 मार्च 2025 में एमएलसी चुना गया। उन्होंने साल 1986 में तमिल फिल्म 'रक्षासुदु' से फिल्मों में डेब्यू किया था। मार्च 2019 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

एम जी रामचंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया
एम जी रामचंद्रन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने से पहले एमजी रामचंद्रन ने डीएमकी की तरफ से 1962 में एमएलसी के पद पर काम किया। साल 1977 में वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। एमजीआर ने 1936 में फिल्म 'साथी लीलावती' से फिल्मों में डेब्यू किया था। 1953 से उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

अनंत नाग - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत नाग
कन्नड़ के मशहूर अभिनेता कर्नाटक में 1988 में एमएलसी बने। उन्होंने 1973 में फिल्म 'संकल्प' से कन्नड़ सिनेमा में कदम रखा। 1980 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

मुख्यमंत्री चंद्रू - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री चंद्रू
मशहूर कन्नड़ अभिनेता मुख्यमंत्री चंद्रू ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर कर्नाटक में एमएलसी के रूप में कार्य किया। वह 1998 में इस पद के लिए चुने गए।
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर - फोटो : urmilamatondkarofficial
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर साल 2020 में शिव सेना की तरफ से एमएलसी के लिए नामांकित हुईं थीं। हालांकि वह एमएलसी नहीं बन सकी थीं। उर्मिला ने 1991 में फिल्म 'नरसिम्हा' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें