अलग-अलग किरदारों में दिखेंगी अक्षरा?
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर 'जानू आई लव यू' की पहली झलक साझा की है। पोस्टर में अक्षरा तीखे तेवर दिखाते नजर आ रही हैं। पोस्टर में उनकी एक मुख्य तस्वीर है। इसके अलावा कई और भी लुक हैं। एक में वे फूलों की माला पहनें हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज किसी नेता जैसा लग रहा है, जैसे कि अपनी चुनावी जीत पर जनता का आभार जता रही हों।
कंगना रनौत से की तुलना
अक्षरा के साथ इस फिल्म में विक्रांत सिंह नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग मिश्रा ने किया है। फिल्म का पहला पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में उनके अलग-अलग अंदाज देखने को मिलेंगे और फिल्म काफी दिलचस्प होगी। फिलहाल पोस्टर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया देखने लायक है। कुछ फैंस उनकी तुलना कंगना से कर रहे हैं। कमेंट कर रहे हैं, 'जिस तरह कंगना बॉलीवुड की क्वीन हैं, वैसे ही आप भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हो'। कुछ यूजर्स नई फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं।
Salman Khan: जब सलमान खान ने थप्पड़ सीन से पहले इंदिरा कृष्णन को किया आगाह, 'तेरे नाम' फिल्म की साझा की याद