फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat 4: ‘फुलेरा’ में फिर जमेगी सचिव जी की चौकड़ी! ‘पंचायत 4’ सीरीज की शूटिंग शुरू

Tue, 29 Oct 2024 04:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगलवार को ‘पंचायत सीरीज’ के निर्माताओं ने इसके बहुप्रतीक्षित चौथे सीजन के फिल्मांकन की घोषणा कर दी है। इस घोषणा ने प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।


 
विज्ञापन
पंचायत 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के बहुप्रतीक्षित चौथे सीजन की आधिकारिक घोषणा की है। निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। निर्माताओं ने सीरीज के सेट से तस्वीरें साझा की जिसमें वापसी करने वाले कलाकार जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय और फैसल मलिक और अन्य कलाकार दिखाई दे रहे हैं। सीरीज के फिल्मांकन की घोषणा ने प्रशंसकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। 
विज्ञापन


सामने आईं  शूटिंग की तस्वीरें
निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग के दौरान की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मशहूर सीरीज के सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। फुलेरा गांव में सेट लग चुका है और जो-शोर से इसके फिल्मांकन का काम चल रहा है।
Chhava: जल्द देखने मिलेंगी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' की झलक, तीन मिनट 10 सेकेंड का होगा ट्रेलर
विज्ञापन



पंचायत में ये कलाकार हैं शामिल
द वायरल फीवर (टीवीएफ) के बैनर तले निर्मित ‘पंचायत सीजन 4’ दीपक कुमार मिश्रा द्वारा रचित, चंदन कुमार द्वारा लिखित और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय द्वारा निर्देशित है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार ने ‘सचिव जी’ की भूमिका निभाई है, साथ ही रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, फैजल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवर और पंकज झा जैसे बेहतरीन कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

नए कलाकार होंगे शामिल!
मुख्य कलाकारों के साथ-साथ इस बार प्रशंसक पंचायत की टोली में नए किरदारों को भी शामिल होते हुए देख सकते हैं, जो उन्हें एक नया रोमांच देगा। हालांकि, ‘पंचायत 3’ को पहले दो भागों की अपेक्षा थोड़ा कमतर आंका गया था। अब देखना है चौथे सीजन में यह क्या कमाल करती है।
Vidya Balan: अपने मोटापे को लेकर विद्या बालन ने की खुलकर बात, बोलीं- इस साल बिल्कुल भी वर्कआउट नहीं किया



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें