फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri : मोनालिसा के पति संग इश्क फरमाएंगी अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने की फिल्म की घोषणा

Wed, 26 Apr 2023 04:01 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने  सोशल मीडिया एक वीडियो साझा कर लोगों को अपने नए प्रोजेक्ट की झलक दिखाई है।
 
विज्ञापन
मोनालिसा,अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह के साथ तस्वीर शेयर कर अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया एक वीडियो साझा कर लोगों को अपने नए प्रोजेक्ट की झलक दिखाई है।

विज्ञापन


वीडियो शेयर कर कही यह बात
शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते है कि अक्षरा और विक्रांत फिल्म के बाकी टीम मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म के शुभारंभ पर मेकर्स के साथ फिल्म की स्टार कास्ट पूजा करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करते लिखा, 'नया प्रोजेक्ट आज से शुभारंभ...रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद साथ ही अनुराग जी को भी इस नई शुरुआत के लिए मैं धन्यवाद कहना चाहूंगी। आप सबको हमारी तरफ से ऑल द बेस्ट हर हर महादेव।'



Heeramandi: 'हीरामंडी' के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे भंसाली, तैयार हो रहा डेढ़ लाख स्क्वायर फीट का सेट

व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं अक्षरा

विज्ञापन

फैंस अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह को स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने का वीडियो शेयर कर दर्शकों को और भी ज्यादा एक्साइटिड कर दिया है। इस वीडियो में अक्षरा व्हाइट कलर के चिकनकारी कुर्ती के साथ ब्लू डेनिम जींस पहने नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं अक्षरा 
वहीं, विक्रांत सिंह माथे पर तिलक लगाए ब्लू कलर के टी शर्ट के साथ ब्लैक डेनिम जींस में काफी हैडसम नजर आ रहे हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री फैंस के लिए आए दिन फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

यह भी पढ़ें-   OMG 2: तो क्या थिएटर में नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की ओएमजी 2? फिल्म की रिलीज पर मेकर्स ने लिया यह फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें