फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamrapali Dubey: काम की व्यस्तता के बीच आम्रपाली ने सेट पर किया कन्या पूजन, कन्याओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Fri, 11 Oct 2024 06:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी आगामी फिल्म 'मातृ देवो भव:' में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म चर्चित मराठी फिल्म का रिमेक है। अभिनेत्री ने व्यस्तता के बीच कन्या पूजन के लिए समय निकाला।
विज्ञापन
Aamrapali Dubey - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज देशभर में राम नवमी का त्योहार धूम-धमाया से मनाया गया। नौ दिन व्रत रखने के बाद आज विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी आज कन्या पूजन किया। हालांकि, काम की व्यस्तता के चलते उन्होंने फिल्म के सेट पर ही कन्याओं को खाना खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


साझा किया कन्या पूजन का वीडियो
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी आगामी फिल्म 'मातृ देवो भव:' में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म चर्चित मराठी फिल्म का रिमेक है। अभिनेत्री ने व्यस्तता के बीच कन्या पूजन के लिए समय निकाला। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'फिल्म 'मातृ देवो भव:' के सेट पर 'कन्या पूजन'! 
 

Trending Videos

फैंस ने की तारीफ
आम्रपाली के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और अपनी पंरपराओं का पालन करने के लिए अभिनेत्री को सराह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माता रानी आपकी हर मनोकामना पूरी करें'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज की पीढ़ी की कुछ लड़कियों को इन परंपराओं की जानकारी भी नहीं है, उन्हें आपसे जरूर सीखना चाहिए'।
Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के नए प्रोमो में रजत और शिल्पा के बीच दिखी तकरार, अभिनेत्री को फैंस से मिली तारीफ
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान खूब रोईं आम्रपाली
आम्रपाली की फिल्म  'मातृ देवो भव:' मराठी की सुपर हिट फिल्म 'चिमनी पाखर' का भोजपुरी रिमेक है। इसमें भोजपुरी के कई दिग्गज कलाकार हैं, जिनमें अनूप अरोड़ा, देव सिंह , संजय पांडे और मनजोत सिंह टाइगर के नाम शामिल हैं। हाल ही में आम्रपाली के सह-अभिनेता संजय पांडे ने खुलासा किया कि इस फिल्म में अपना हर सीन शूट करने के बाद आम्रपाली फफक-फफक कर रोईं।  एक्टर ने कहा, 'किरदार की परिस्थिति को कलाकार जब करीब से महसूस करने लगता है और अभिनय उसके लिए सिर्फ औपचारिकता नहीं रह जाता तो ऐसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं, खासकर तब और भी ज्यादा जब आम्रपाली जैसी संवेदनशील अभिनेत्री हो'।
Alia Bhatt: लाल साड़ी में बहन के साथ दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं आलिया, सुमोना-काजोल भी लगीं बेहद खूबसूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें