फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच थाईलैंड वेकेशन? इस कॉमेडियन को देनी पड़ी सफाई

Mon, 12 May 2025 08:44 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharati Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने उन पर भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के आरोप को खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने साझा किया कि उनका परिवार भी सुरक्षित है। 
विज्ञापन
भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव अब कम हो रहा है। दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है। दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान मनोरंजन जगत के बहुत सारे सेलिब्रिटीज ने देश के समर्थन में आवाज उठाई। कुछ चुप रहने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए। 

विज्ञापन

इस बीच कॉमेडियन भारती सिंह पर भी ट्रोलर्स ने आरोप लगाए कि वह थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं, जबकि देश और उनके लोग संघर्ष का सामना कर रहे हैं। अब भारती ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज कर दिया है।


छुट्टियां मनाने नहीं गई हैं भारती
भारती ने अपना यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह छुट्टियां मनाने नहीं गई हैं, बल्कि  किसी काम के सिलसिले में बैंकॉक गई हैं। साथ ही भारती ने लोगों को फर्जी अफवाहों पर ध्यान ना देने का आग्रह किया। 

विज्ञापन

भारती ने कहा, ‘मैं सभी को यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं यहां काम के लिए आई हूं, किसी छुट्टी के लिए नहीं। हमने 10 दिनों की शूटिंग की थी और हमने इस प्रोजेक्ट के लिए तीन-चार महीने पहले ही काम शुरू कर दिया था। इसके लिए बहुत सारी तैयारियां की गई हैं और आखिरी समय में किसी को छोड़ देना पेशेवर नहीं है। मैंने हमेशा एक बात पंजाबियों से सीखी है, एक बार कह दो तो फिर कह दो मना नहीं करना।’


यह खबर भी है: Amitabh Bachchan: ‘शूरवीर युद्ध में अपनी वीरता दिखाते हैं, बातें नहीं करते’, सीजफायर के बाद बोले बिग बी


फैंस को कहा भोला
अभिनेत्री ने संघर्ष के दौरान पंजाब में हो रही समस्याओं को स्वीकार किया और कहा कि वह इसका चुपचाप सामना कर रहा है। भारती ने अपने देश और सरकार दोनों पर अपना अटूट विश्वास जताया। उन्होंने कहा, ‘भारत एक बहुत मजबूत देश है और इसे कोई हिला नहीं सकता। आप लोग बहुत मासूम हैं। जब मैं आपके कमेंट पढ़ती हूं तो मुझे गुस्सा नहीं आता। मुझे बस लगता है कि आप लोग बहुत भोले हैं।’


यह खबर भी है: Shiny Doshi: शाइनी दोशी ने पिता के साथ रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, इस बात के लिए उन्हें कहा था 'वेश्या'


परिवार है सुरक्षित
अभिनेत्री ने आगे बताया कि उनका परिवार सुरक्षित है और अच्छा कर रहा है, उन्होंने साझा किया कि जब भी वे उन्हें कॉल करती हैं, तो वे हमेशा मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं। भावुक भारती ने कहा कि उन्हें बुरा लगता है, जब लोग उन पर हंसने और मौज-मस्ती करने का आरोप लगाते हैं, जबकि उनका परिवार मुश्किल में है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें