फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: ‘शूरवीर युद्ध में अपनी वीरता दिखाते हैं, बातें नहीं करते’, सीजफायर के बाद बोले बिग बी

Mon, 12 May 2025 07:49 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India-Pakistan: काफी आलोचनाओं के बाद महानायक अमिताभ बच्चन अब भारत-पाकिस्तान मामले पर एक्टिव दिख रहे हैं। उन्होंने युद्ध विराम के बाद एक और पोस्ट किया है। जिसमें शूरवीर के शौर्य का जिक्र किया है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी स्थिति और पहलगाम हमले के बाद पैदा हुए तनाव पर शनिवार देर रात महानायक अमिताभ बच्चन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी थी। इससे पहले उनकी चुप्पी पर हर कोई सवाल उठा रहा था। अब जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया है और तनाव कम हो रहा है। तब बीती रात बिग बी ने अपने एक्स पर एक बार फिर मौजूदा परिस्थिति पर एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट मेंं बिग बी ने रामचरितमानस का भी जिक्र किया है।

बिग ने किया रामचरितमानस का जिक्र

विज्ञापन

काफी आलोचनाओं के बाद बिग बी अब भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुई परिस्थितियों पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। युद्ध विराम के बाद उन्होंने बीती देर रात एक एक्स पर एक और पोस्ट किया। अपने इस पोस्ट में बिग बी ने तुलसीदास जी की रामचरितमानस की एक पंक्ति का जिक्र करते हुए लिखा, ‘सूर समर करनी करहिं, कहि न जनावहिं आप।’ पंक्ति का अर्थ बताते हुए उन्होंने लिखा, “पंक्ति का अर्थ है कि शूरवीर अपने पराक्रम को युद्ध में करके दिखाते हैं, वे अपनी वीरता का प्रदर्शन करने के लिए बातें नहीं बनाते। यह पंक्ति तुलसीदास जी के रामचरितमानस के लक्ष्मण-परशुराम संवाद से ही ली गई है, कि शूरवीर अपनी वीरता को युद्ध में करके दिखाते हैं, वे अपने मुंह से अपनी प्रशंसा नहीं करते। कायर लोग ही युद्ध में शत्रु को सामने देखकर अपनी वीरता की डींगें हांका करते हैं।”
 



यह खबर भी पढ़ें: Mother’s Day: अजय देवगन ने मां वीणा और सासू मां तनुजा के साथ मनाया मदर्स डे, तालियां बजाती नजर आईं काजोल

 

 

विज्ञापन


‘शूरवीर युद्ध में अपनी वीरता दिखाते हैं’
अपनी पोस्ट में आगे बिग बी ने अपने पिता कवि हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों का जिक्र किया। साथ ही इस पोस्ट से पहले शेयर की उनकी कविता के बारे में भी लिखा। उन्होंने लिखा, “हाइलाइट की गई लाइन पूरी है। जिसका मतलब है कि युद्ध में वीर बहादुर, अपनी वीरता दिखाते हैं। वे अपनी बहादुरी और वीरता का गुणगान नहीं करते। वो कायर हैं जो दुश्मन को देखकर केवल अपनी बहादुरी का नारा लगाते हैं। शब्दों ने व्यक्त किया है पहले से कहीं अधिक सत्य। एक कवि और उनकी दृष्टि पहले से कहीं अधिक महान। बाबूजी के यह शब्द 1965 के पाकिस्तान के साथ युद्ध के इर्द-गिर्द लिखे गए। हम जीते और विजयी हुए, जिसके लिए उन्हें 1968 में प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला, यानी लगभग 60 साल पहले। 60 साल पहले एक दृष्टि जो आज भी वर्तमान परिस्थितियों में सांस लेती है।” इससे पहले बिग बी ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता लिखी हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: पहलगाम हमले के 20 दिन बाद बिग बी ने तोड़ी चुप्पी, यूजर्स बोले- दबाव में दी प्रतिक्रिया

 

 



20 दिन बाद पहलगाम हमले पर दी थी प्रतिक्रिया
इससे एक दिन पहले बिग बी ने पहलगाम हमले के 20 दिन बाद घटना को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी थी। जिसमें उन्होंने अपने बाबूजी यानी कि हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों का जिक्र करते हुए पहलगाम में हुई पूरी घटना को लिखा था। साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश के प्रधानमंत्री और भारतीय सेना की भी प्रशंसा की थी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें