फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को कतई पसंद नहीं इंडस्ट्री का यह चलन, बोले- 'मैंने पहले ही सोच लिया था, फिर...'

Wed, 22 May 2024 03:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म इंडस्ट्री में सितारों का अपने नाम में बदलाव करना आम बात है। हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने फिल्म जगत के इस चलन पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोज बाजपेयी एक दशक से अधिक वक्त से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपनी करियर यात्रा में अभिनेता अपनी अभिनय प्रतिभा के बूते दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म 'भैया जी' को लेकर चर्चा बोटर रहे हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री में मौजूद एक ट्रेंड पर बात करते नजर आए। और यह ट्रेंड है नाम बदलने का। अक्सर कई सितारे एक्टिंग का सफर शुरू करने से पहले अपना नाम बदल लेते हैं। इस पर मनोज बाजपेयी क्या सोचते हैं? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Suhana Khan Birthday: आज 24वां जन्मदिन मना रही हैं शाहरुख की लाडली सुहाना, बचपन की दोस्तों ने दी शुभकामनाएं

अभिनेता को पसंद नहीं नाम बदलने का चलन
फिल्म इंडस्ट्री में सितारों का अपने नाम में बदलाव करना आम बात है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने बताया कि इंडस्ट्री में नाम बदलने का चलन उन्हें पसंद नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में अपना नाम बदलने पर विचार किया था, लेकिन आखिर में उन्होंने उस सोचे गए नाम को अपने फिल्मी किरदार में से एक में शामिल कर लिया।
विज्ञापन

Mahi Vij: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं माही विज, रेट कार्ड बनाकर क्रूज पर जाने का मिला था प्रस्ताव

'शूल' में इस्तेमाल किया पसंदीदा नाम
मनोज बाजपेयी ने नाम बदलने के विचार के प्रति कहा, 'मुझे नाम बदलने का आइडिया कभी पसंद नहीं आया। यहां तक कि मैंने अपना नाम बदलने के बारे में बहुत पहले ही सोच लिया था, जब मैं फिल्मों में आया था। मुझे बताया गया था कि मनोज एक सामान्य नाम है। इसके बाद मैं अपना जो नाम बदलना चाहता था, मैंने उसे अपने किरदार के लिए दे दिया। वह नाम है समर, जो 'शूल' में मेरे किरदार का है'।
विज्ञापन


शबाना बाजपेयी को विधु विनोद ने दिया था यह नाम
मनोज की पत्नी शबाना बाजपेयी ने भी नाम में बदलाव करने के ट्रेंड पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जिस भी नाम के साथ लोग सहज महसूस करते हैं, वह सही है। शबाना ने कहा कि उन्हें प्यार से नेहा कहलाए जाने की याद आती है। यह नाम उन्हें विधु विनोद चोपड़ा ने दिया था। शबाना बाजपेयी बतौर निर्माता इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं।
Singham Again: जम्मू कश्मीर में जवानों के साथ पुलिस की वर्दी में दिखे अजय देवगन, एसएसबी के साथ बिताया समय

इस दिन रिलीज हो रही है 'भैया जी'
उन्होंने आगे कहा, 'यह फैसला व्यावसायिक था। 'करीब' में मेरे स्क्रीन कैरेक्टर का नाम नेहा था, इसलिए यह फैसला लिया। मैं तब छोटी थी। यह फैसला मेरे आसपास मुझसे बड़े लोगों ने लिया था। मुझे इससे कोई आपत्ति थी? उस समय मुझे किसी भी तरह की परवाह नहीं थी। मैं शबाना हूं लेकिन अगर मैं सड़क पर जा रही हूं और कोई मुझे नेहा कहकर बुलाए तो मैं मुड़ जाऊंगी'। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' की बात करें तो यह फिल्म 24 मई को रिलीज होने जा रही है।
Raveena Tandon: रवीना ने बताया बॉलीवुड का सच, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तारीफों के पढ़े कसीदे, बोलीं 5 गाने के..
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें