आज यानी शुक्रवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूजर ने मनोज बाजपेयी के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, राजपाल यादव, दिब्येंदु भट्टाचार्य, जितेंद्र कुमार और स्पर्श श्रीवास्तव का एक कोलाज साझा करते हुए पूछा, 'आपके अनुसार सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता कौन है'।
अभिनेता मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में वे फिल्म भैया जी में नज़र आए थे। दर्शकों को इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद आया था। पिछले तीन दशकों से वे दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वहीं आज एक्स के हैंडल से उन्होंने एक ट्वीट साझा किया है। उस ट्वीट में किसी यूजर ने उनकी तुलना पंकज त्रिपाठी और विक्रांत मेसी जैसे सितारों से किया था। आइए जानते हैं इसपर मनोज बाजपेयी ने क्या कहा है--
विज्ञापन
सबसे बेहतरीन कौन
आज यानी शुक्रवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूजर ने मनोज बाजपेयी के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, राजपाल यादव, दिब्येंदु भट्टाचार्य, जितेंद्र कुमार और स्पर्श श्रीवास्तव का एक कोलाज साझा करते हुए पूछा, 'आपके अनुसार सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता कौन है। इस सवाल का जवाब मनोज बाजपेयी ने बेहद दिलचस्प अंदाज में दिया है।
मैं अभी सीख रहा हूं
मनोज बाजपेयी ने उस ट्वीट के जवाब में रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सर/मैडम मैं तो बहुत ही कमतर हूं। ये सब बहुत होनहार हैं। मैं बस सबसे सीख रहा हूं'। मनोज बाजपेयी ने अपने इस से अपने फैंस के दिलों को जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट वायरल हो रहा है। लोग उनके बड़पन्न की तारीफ कर रहे हैं।
कितना विनम्र जवाब
मनोज बाजपेयी उनकी विनम्रता की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'कितना विनम्र जवाब है। वे भारतीय सिनेमा के महानतम कलाकारों में से एक हैं। सत्या, कौन, अक्स, रोड, राजनीति और शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्मों में उनेक अभिनय को देखें। सब में उन्होंने शानदार अभिनय किया है और इतनी विनम्रता'। एक अन्य यूजर ने लिखा है ये नसीर साहब और पंकज कपूर की तुलना का हकदार हैं।