आज यानी मंगलवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन किया गया। इस दौरान शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, मोहनलाल और विक्रांत मैसी समेत तमाम हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। यहां देखते हैं अवॉर्ड समारोह के कुछ खास पल, जो कैमरे में हुए कैद।
अश्विनी वैष्णव ने मोहनलाल को बताया रियल ओजी
इस सम्मान समारोह में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जब केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्ण ने अपना संबोधन दिया तो उन्होंने मोहनलाल को रियल ओजी कहकर संबोधित किया। अश्विनी वैष्णव ने मोहनलाल की जमकर तारीफ की।
शाहरुख ने सभी लोगों को किया सलाम
कार्यक्रम में शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इस दौरान जब शाहरुख मंच पर अवॉर्ड लेने पहुंचे तो उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का सलाम करते हुए अभिवादन किया। शाहरुख के मंच पर पहुंचते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
शाहरुख-रानी ने खींची वैभवी मर्चेंट की फोटो
कार्यक्रम के दौरान एक खूबसूरत पल तब देखन को मिला, जब कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड लेने पहुंचीं। इस दौरान शाहरुख खान और रानी मुखर्जी वैभवी की अपने फोन में फोटो खींचते और वीडियो बनाकर इस पल को कैद करते नजर आए।
शिल्पा राव के माता-पिता ने कैमरे में कैद किया पल
जब सिंगर शिल्पा राव को ‘जवान’ फिल्म के गाने ‘चलेया..’ के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड मिला, तो समारोह में मौजूद उनके माता-पिता ने खड़े होकर ताली बजाई। साथ ही अपनी बेटी के इस यादगार पल को भी अपने फोन में कैद किया।
निर्देशक सुकुमार की बेटी को मिला बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘पुष्पा’ फिल्म के निर्देशक सुकुमार की बेटी सुकृति को बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस दौरान निर्देशक सुकुमार भी बेटी का हौसला अफजाई करने के लिए कार्यक्रम में मौजूद थे।
यह खबर भी पढ़ेंः National Film Award: 'पुष्पा' फेम निर्देशक की बेटी ने पहली ही फिल्म के लिए झटका नेशनल अवॉर्ड, देखिए तस्वीर
अवॉर्ड मिलने के बाद रानी ने ली सेल्फी
मारोह के दौरान रानी मुखर्जी, शाहरुख खान और विक्रांत मैसी एक साथ बैठे नजर आए। इस दौरान रानी मुखर्जी अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी एक सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। जिसमें वो मुस्कुराते हुए अपनी तस्वीर खींच रही हैं।