फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' को मिला एक्सटेंशन, जानें और कितने दिन देख सकेंगे सलमान का यह शो

Sun, 09 Jul 2023 09:18 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के जरिए होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को एक्सटेंशन मिल गया है। जानें और कितने दिन आप इसका लुत्फ उठा सकेंगे। 
 
विज्ञापन
सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। शो में आए दिन रिश्ते और हालात बदलते नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस भी दंग हो जा रहे हैं। इस शो के कंटेस्टेंट्स अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। साथ ही फैंस को भी उनकी निजी जिंदगी के पहलुओं पर गौर फरमाते हुए काफी मजा आ रहा है। केवल दो सफ्ताह में शो को 400 करोड़ मिनट से अधिक बार देखा गया है। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसे बढ़ाने का फैसला किया है, और इसी को लेकर होस्ट सलमान खान ने भी फैंस को खुशखबरी सुना दी है। 

'बिग बॉस ओटीटी 2' को मिला एक्सटेंशन

जियो सिनेमा पर 'बिग बॉस ओटीटी 2' भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक बन गई है। सलमान खान ने वीकएंड के वार में रियलिटी शो के बारे में एक अच्छी खबर दी, जिसे जानकर फैंस खुश हो उठे। होस्ट ने शो की सफलता को देखते हुए इसे दो सफ्ताह तक आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है। शो को एक्सटेंड करना सलमान और उनकी टीम की ओर से दर्शकों का शुक्रियाअदा करने का एक तरीका है, क्योंकि फैंस की बदौलत ही इसकी टीआरपी में जबर्दस्त उछाल आ रहा है। 

विज्ञापन


Ramayana: 'रामायण' में आलिया भट्ट नहीं होंगी सीता? फिल्म में यह साउथ हसीना बनेगी रणबीर की धर्मपत्नी

सलमान खान ने सुनाई खुशखबरी

22वें एपिसोड में सलमान खान ने तीसरे वीकएंड के वार के दौरान कंटेस्टेंट्स से बात की। इसी बीच जब वह अविनाश सचदेव और फलक नाज को घर के अंदर एक-दूजे के प्रति आकर्षित होने के लिए क्लास लगा रहे थे, तभी उन्होंने यह रोमांचक खबर सुनाई। सीजन की लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि शो को दो सफ्ताह तक आगे बढ़ाया जा रहा है। 

Sanjeev Kumar B'day: संजीव कुमार की आंखें भी करती थीं दर्शकों से बात, शोले में 'ठाकुर' की भूमिका ने किया आबाद

शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा शो

यह अप्रत्याशित विस्तार 'बिग बॉस ओटीटी 2' की भारी लोकप्रियता और सफलता का प्रमाण है। सलमान खान और पूरी टीम ने वफादार दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने शो को बड़े पैमाने पर हिट बनाया। एक्टर ने खुशखबरी सुनाते हुए कहा, 'भले ही घर में माहौल खराब हो गया हो, लेकिन जनता अभी भी सभी को प्यार कर रही है। मैं कहना चाहूंगा कि इस शो को दो सफ्ताह का एक्सटेंशन मिल रहा है।' सलमान खान के जरिए होस्ट किए जा रहे शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का प्रीमियर 17 जून को हुआ और इसे जियो सिनेमा पर कभी भी मुफ्त में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें