फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ricky Jwan Divorce: रिकी मार्टिन और यवार युसफ की राहें जुदा, शादी के छह वर्ष बाद किया तलाक का एलान

Fri, 07 Jul 2023 11:53 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फेमस अमेरिकी सिंगर रिकी मार्टिन और यवार युसफ ने शादी के छह वर्ष बाद तलाक का एलान कर दिया है। इस खबर के वायरल होते ही फैंस सदमे में हैं। 
 
विज्ञापन
रिकी मार्टिन-यवार युसफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेमस अमेरिकी सिंगर रिकी मार्टिन और यवार युसफ ने शादी के छह वर्ष बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। यवार और रिकी दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने तलाक की खबर दी है। वहीं, मार्टिन की प्रचार टीम ने भी एसोसिएटेड प्रेस से इस खबर की पुष्टि कर दी है। 

रिकी मार्टिन ने की तलाक की घोषणा 

रिकी मार्टिन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'कुछ समय के लिए हमने अपने रिश्ते को बदलने पर विचार किया, और सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमने अपने बच्चों के लिए प्यार और सम्मान के साथ अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है।' 

विज्ञापन


OMG 2: 'ओह माय गॉड 2' से यामी गौतम का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, वकील की भूमिका में जंच रहीं एक्ट्रेस

वर्ष 2017 में की थी शादी 

कपल की ओर से जारी किए गए बयान में आगे लिखा है, 'अब हमारी सबसे बड़ी इच्छा एक स्वस्थ्य परिवार और हमारी वास्तविक दोस्ती पर केंद्रित रिश्ते को जारी रखना है, क्योंकि हम अपने बच्चों की संयुक्त परवरिश करना चाहते हैं।' 51 वर्षीय मार्टिन और 38 वर्षीय युसफ वर्ष 2017 के अंत में शादी के बंधन में बंधे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Baiju Bawra: 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर, आलिया भट्ट संग फिर जमाएंगे जोड़ी!

चार बच्चों के हैं पैरेंट्स 

अमेरिकी सिंगर मार्टिन, युसफ से शादी से पहले से ही जुड़वा बच्चों माटेओ और वैलेंटिनो के पिता थे। योसेफ और मार्टिन के दो अन्य बच्चे हैं, जिनमें लूसिया चार वर्ष की और रेन तीन वर्ष की हैं। रिकी मार्टिन इंटरनेशनल सिंगर हैं और वे दो बार ग्रैमी अवार्ड भी जीत चुके हैं। उन्हें लैटिन अमेरिका के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में भी जाना जाता है। उनकी लड़कियों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। रिकी और यवार के तलाक से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें