फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनदीप ने बाली पर नाखूनों से किया वार ! ये देख भड़के आरुष और मनीषा, राइज एंड फॉल में मचा बवाल; देखें प्रोमो

Tue, 14 Oct 2025 07:02 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise And Fall: हाल ही में 'राइज एंड फॉल' शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें बाली, आरुष और आरुष भोला नयनदीप पर भड़कते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
राइज एंड फॉल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइज एंड फॉल शो में आए दिन प्रतियोगियों के बीच कहासुनी हो रही है। आज मंगलवार के दिन शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नयनदीप पर बाली समेत कई कंटेस्टेंट भड़कते नजर आ रहे हैं।

क्या नयनदीप ने बाली को नाखूनों से मारा?

विज्ञापन

शो के नए प्रोमो के शुरुआत में दिखता है कि नयनदीप कहते हैं, 'किसी को मैंने जानबूझ कर कुछ नहीं किया, वहां कितनी जगह थी।' यह सुन आरुष भोला गुस्से में नयनदीप से कहते हैं, 'कितनी जगह थीं, तुमने उसे दूसरी बार खींचा था।' इसके बाद बाली, नयनदीप से कहते हैं, 'तुम हर चैलेंज बोलते होकि फेयर नहीं होता है, बल्कि तुम खुद फेयर नहीं हो।' यह सुन मनीषा रानी, नयनदीप से कहती हैं, 'यही चीज अगर तुम्हारे साथ हुई होती, तो तुम हंगामा खड़ा कर देते।' इसके बाद देखने को मिलता है कि बाली और आरुष भोला कहते हैं कि देखो बाली के सीने पर किस तरह से नाखूनों से वार किया गया है। 
 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया 
इस प्रोमो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आरुष भोला ही विनर हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने बोला, 'आरुष भोला से ज्यादा इस ट्रॉफी का हकदार कोई नहीं है। उनकी कड़ी मेहनत, करिश्मा और दमदार उपस्थिति उन्हें एक सच्चा विजेता बनाती है, क्योंकि फाइनल में उन्हें उनकी जरूरत है।' इसके अलावा अन्य यूजर्स बाली और मनीषा रानी की भी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: एक हादसे से बदले एक्टर-क्रिकेटर योगराज सिंह, गलती का हुआ पछताव; बेटे युवराज और पत्नी से हाथ जोड़कर मांगी माफी

एक नजर राइज एंड फॉल शो पर
‘राइज एंड फॉल’ शो में अरबाज पटेल के अलावा कीकू शारदा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर, आरुष भोला, बाली, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल जैसे सेलेब्स ने भाग लिया था। इसमें कई लोग बाहर भी जा चुके हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी शो में मौजूद थे, जिन्होंने किन्हीं कारणों की वजह से शो छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें