फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baahubali: दस साल पूरे होने पर ‘बाहुबली’ की री-यूनियन, राजामौली के साथ मस्ती करते दिखे प्रभास-राणा दग्गुबाती

Thu, 10 Jul 2025 11:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ten Years Of Baahubali: भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘बाहुबली’ के दस साल पूरे होने पर एक रीयूनियन हुई। जिसमें फिल्म की कास्ट नजर आई।
विज्ञापन
एसएस राजामौली, राणा दग्गुबाती और प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम-@baahubalimovie
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएस राजामौली की कल्ट फिल्म ‘बाहुबली’ को आज रिलीज हुए दस साल पूरे हो गए। इस फिल्म की गिनती भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कल्ट क्लासिक फिल्मों में होती है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के लिए नए आयाम स्थापित किए। आज फिल्म के दस साल पूरे होने पर फिल्म की कास्ट ने एक शानदार री-यूनियन की। इस री-यूनियन में निर्देशक एसएस राजामौली और प्रभास समेत फिल्म की कास्ट और क्रू से जुड़े लोग मौजूद रहे। अब इस री-यूनियन की तस्वीरें फिल्म के ऑफिशियल अकाउंट की ओर से सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई हैं।

नए लुक में नजर आए प्रभास और राणा दग्गुबाती

विज्ञापन

बाहुबली मूवी नाम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म की री-यूनियन से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में प्रभास, राजामौली, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और एमएम कीरवानी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रभास छोटे बालों वाले लुक में नजर आए। काले कुर्ते-शर्ट के साथ सफेद ट्राउजर में प्रभास ब्लैक चश्मा लगाए काफी डैशिंग लग रहे थे। राणा दग्गुबाती काली टीशर्ट पर ग्रे शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए।

राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन, एसएस राजामौली और प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम-@baahubalimovie

टीम ने की जमकर मस्ती
इस दौरान फिल्म की टीम ने काफी मस्ती भी की, जिसकी एक झलक इन तस्वीरों में भी देखने को मिलती है। एक तस्वीर में प्रभास, राणा और निर्देशक राजामौली मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। जबकि एक अन्य तस्वीर में इन तीनों हाथों में एक स्टिकर पकड़े पोज देते नजर आ रहे हैं। फिल्म में शिवगामी देवी का किरदार निभाने वाली राम्या कृष्णन भी इस खास मुलाकात में मौजूद रहीं। साथ ही फिल्म का संगीत देने वाले एमएम कीरवानी इस खास शाम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संगीत की पेशकश भी दी। एक तस्वीर में वो म्यूजिक बजाते दिख रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Baahubali The Epic: फिर दिखेगा 'बाहुबली' का जलवा; रिलीज होगी 'बाहुबली: द एपिक', राजामौली ने किया ऐलान

विज्ञापन

एमएम कीरवानी और बाहुबली की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम-@baahubalimovie
एक कहानी जो लोगों के जीवन का हिस्सा बन गई
इस पोस्ट के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा गया है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘बाहुबली रीयूनियन के 10 साल। जो एक सपने के रूप में शुरू हुआ, वह हममें से किसी की भी कल्पना से कहीं अधिक बड़ा हो गया। एक कहानी जो लोगों के जीवन का हिस्सा बन गई। एक यात्रा जिसने हमें एक परिवार के रूप में एकजुट किया। और यादें जो हम हमेशा संजो कर रखेंगे। जैसा कि हम बाहुबली के 10 साल का जश्न मनाने के लिए यहां जुटे हैं। हम सभी का आभार जताते हैं, हर उस एक व्यक्ति का जिसने इस कहानी पर विश्वास किया, हमारे साथ खड़ा रहा और इसे आज जो कुछ भी है उसे बनाने में मदद की। यह रीयूनियन कमाल था, इसने एक दशक से अधिक पुरानी यादों की बाढ़ ला दी।
हमने प्यार से उन सभी चीजों को याद किया जो सही हुईं और उन सभी चीजों के बारे में जो गलत हो सकती थीं, लेकिन नहीं हुईं। यह वही पल हैं जिन्होंने सुनिश्चित किया कि बाहुबली वह बनी जो वह आज है।’ पोस्ट के अंत में लिखा गया, ‘यह जश्न सिर्फ हमारा नहीं है। यह आप में से हर एक का है जो बाहुबली को अपने दिलों में रखता है। ये रही यादें, जादू और महाकाव्य जो हमेशा जीवित रहता है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें