कन्नड़ फिल्मो के जाने-माने अभिनेता श्रीमुरली एक बार दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ने आ रहे हैं। फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इन दिनों वह अपनी एक और आगामी फिल्म 'बघीरा' को लेकर चर्चा में हैं। बघीरा 31 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। डॉक्टर सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी प्रशांत नील ने लिखी। प्रशांत कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार निर्देशक हैं, जिन्होंने केजीएफ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्म बनाई है। ऐसे में फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इस बीच अभिनेता ने अपने फैंस से एक विशेष अनुरोध किया है।
श्रीमुरली ने कहा- मुझे बिलकुल नए अभिनेता की तरह देखें
अभिनेता ने अपने फैंस और दर्शकों से एक विशेष निवेदन भी किया है। उन्होंने दर्शकों से आग्रह किया कि वो बघीरा देखने के लिए पहले से ही किसी तरह की कोई उम्मीद न लेकर आएं। श्रीमुरली ने कहा, मैं दर्शकों से ईमानदारी के साथ एक अनुरोध करता हूं। कृपया बघीरा को बिना किसी अनुमान के देखने आएं। मुझे बिलकुल नए अभिनेता के रूप में देखें और आशीर्वाद दें। उग्रम और बघीरा पूरी तरह से दो अलग-अलग फिल्में हैं। हर इंसान के अंदर एक हीरो होता है, हमें नहीं पता होता है कि वो हीरो कब बाहर आएगा। सिनेमाघरों से बाहर निकलते वक्त लोगों को बघीरा जैसा ही महसूस होगा। मुझे विश्वास है तेलुगु दर्शक भी मुझे प्यार देंगे।
Jaya Bachchan Mother Death: जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी का निधन, भोपाल पहुंचा पूरा परिवार
बघीरा के लिए सख्त डाइट प्लान का किया पालन- श्रीमुरली
इस बातचीत के दौरान अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर कुछ नई जानकारियां भी साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशांत नील के प्रति आभार भी व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें उग्रम जैसी सफल फिल्म निर्देशित की थी। श्रीमुरली ने कहा, "शुरुआत में, प्रशांत नील गरु ने मुझे यह कहानी दी और मुझे बघीरा का हिस्सा बनने के लिए कहा। उन्होंने मुझे मेरे करियर में उग्रम जैसी बेहतरीन फिल्म दी है। हालांकि, मैं खाने का शौकीन हूं, लेकिन मैंने बघीरा के लिए सख्त डाइट का पालन किया, क्योंकि मेरे किरदार के लिए अत्यधिक समर्पण की आवश्यकता थी।"
Sonam kapoor: सोनम कपूर ने पति संग मिलकर ली मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी, नीरव मोदी थे पहले मालिक
31 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होगी 'बघीरा'
बताते चलें कि श्रीमुरली और रुक्मिणी वसंत अभिनीत एक्शन ड्रामा बघीरा, 31 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डॉ. सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी मशहूर निर्देशक प्रशांत नील ने लिखी है। होम्बले फिल्म्स के विजय किरागंदूर द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म एशियन सुरेश एंटरटेनमेंट के माध्यम से तेलुगु में भी रिलीज हो रही है। हाल में ही बघीरा' के ट्रेलर को रिलीज किया गया है, जिसमें अभिनेता एक नए अवतार में नजर आए हैं।
इन अभिनेत्रियों सेट किया नया ट्रेंड, आउटफिट रिपीट करने में नहीं की कोताही