फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Galiyon Ke Galib: रिलीज हुआ बादशाह का नया गाना 'गलियों के गालिब', जबरदस्त डांस से सबको चौंकाया

Wed, 30 Apr 2025 03:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Badshah Song Galiyon ke Galib: बादशाह का नया गाना 'गलियों के गालिब' रिलीज हो चुका है। बादशाह ने इसमें जबरदस्त डांस किया है। डांस देखकर फैंस काफी खुश हैं।
विज्ञापन
गलियों के गालिब - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक और रैपर बादशाह का नया गाना 'गलियों के गालिब' रिलीज हो चुका है। गाने में बादशाह डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में वह अपना सिग्नेचर स्टेप कर रहे हैं। बादशाह के नए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह न सिर्फ गाना गा रहे हैं बल्कि लोगों के साथ झूम रहे हैं। पूरा गाना एक कहानी की शक्ल में है। यह पहली बार है जब बादशाह ने किसी गाने में इतना अच्छा डांस किया है।
विज्ञापन

 

गाने में बादशाह ने किया डांस
गाने में देखा जा सकता है कि बादशाह हुक स्टेप कर रहे हैं। उनका डांस सधा हुआ है। म्यूजिक पर उनके पैर थिरकते हैं। गाने का बैकग्राउंड और म्यूजिक जबरदस्त हैं। गाने में उन्होंने चश्मा लगाया है और अपने बालों का लुक भी बदला है जो उन पर काफी जच रहा है। एक जगह पर उन्होंने सोलों डांस किया है। उनके ऊपर एक लग्जरी कार लटक रही है। यह दृश्य काफी रोचक है।
यह खबर भी पढ़ें: Ashish Chanchlani: आशीष चंचलानी की सीरीज 'एकाकी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, साथ नजर आएंगे ये कलाकार

गलियों के गालिब - फोटो : यूट्यूब
गाने पर यूजर कर रहे कमेंट
बादशाह का नया गाना यूट्यूब चैनल 'बादशाह' पर रिलीज किया गया है। बादशाह ने अपने नए गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है 'हमारा अफसाना अब तुम्हारा हुआ।' इस पर उनके फैंस कई कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'भाई ने विक्की कौशल को भी पीछे छोड़ दिया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'इतना अच्छा गाना देने के लिए शुक्रिया।'
यह खबर भी पढ़ें: Rishi Kapoor: जब ऋषि कपूर ने की थी आलिया भट्ट की तारीफ, बोले- फिल्मों को लेकर उनकी पसंद...
विज्ञापन

अमेरिका जाने वाले हैं बादशाह
बादशाह ने हाल ही में बताया था कि वह अमेरिका जाने वाले हैं। अपने दौरे के दौरान वह वर्जीनिया, न्यू जर्सी, डलास और शिकागो में अपनी प्रस्तुति देंगे। उनका ये दौरा सितंबर 2025 में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें