फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: जब आमिर से डायरेक्टर ने कहा- गेट आउट, खुद एक्टर ने सुनाया पूरा किस्सा

Wed, 30 Apr 2025 03:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan: अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने थिएटर के दौरान प्ले से निकाल दिए जाने, पहले डायलॉग के साथ उन्हें फिल्में मिलना कैसे शुरू हुईं। उन सभी दिलचस्प किस्सों को साझा किया।
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ aamirkhanproductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (आमिर खान प्रोडक्शन) पर अपने अभिनय के शुरुआती दिनों को याद किया, जब वह थिएटर में काम किया करते थे। अभिनेता ने साझा किया कि उन्हें उनका पहला डायलॉग कैसे मिला? और उन्हें प्ले से क्यों निकाल दिया? पढ़िए आमिर की ये दिलचस्प कहानी…

विज्ञापन

पहले डायलॉग में थी गाली
आमिर ने थिएटर के दिन और खुद के फिल्मों में आने की कहानी साझा करते हुए कहा, ‘मुझे मेरा पहला डायलॉग याद है। फिल्मों के पहले मैंने थिएटर में भी काम किया है। एक गुजराती प्ले था। इंटर कॉलेज प्ले था। उसका नाम था 'पसियो रंगारो', हमें ग्रुप में वो प्ले मिला था। उसमें एक गाना भी था, 'हमें रंगारा चहिए हमे रंगारा चाहिए' कोरस गाना था हमारा। उस सारे कोरस में जो तीस-चालीस लड़के थे।’ 
‘उन सब में से एक ही लड़के के पास डायलॉग था। वो मेरे पास था। वो एक लाइन थी, जो पसियो मेन कैरेक्टर था, उसकी शादी होने वाली थी और हम लोग बंबू पर ऊपर बैठे हैं और उसकी शादी का डिस्कशन चल रहा है। मेरा कैरेक्टर ऊपर से बोलता है। यह पहला डायलॉग मेरी जिंदगी का, जिसमें गाली थी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shehnaaz Gill: 'मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं', शहनाज ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश


नहीं बोल पाए कभी पहला डायलॉग
आमिर ने आगे बताया कि वह उस डायलॉग को कभी बोल ही नहीं पाए। उन्होंने कहा, ‘लेकिन वह डायलॉग मुझे कभी बोलने का मौका नहीं मिला, क्योंकि इंटर कॉलेज कंपटीशन से दो दिन पहले मुझे निकाल दिया। उस दिन महाराष्ट्र बंद था। जब अगले दिन मैं गया तो डायरेक्टर ने पूछा आप कहां थे? मैंने कहा, महाराष्ट्र बंद था तो मेरी मां ने मुझे घर से बाहर निकलने नहीं दिया। उन्होंने सीधा मुझे गेट आउट बोलकर निकाल दिया।’ 
‘मैं इतना दुखी हो गया था कि मैंने क्या गलत किया यार इसमें। मैं सबसे ज्यादा मेहनती एक्टर था, क्योंकि वो जो बंबू लगा था हम सबको रोज सुबह लगाने थे और रोज सुबह निकालते थे। डायरेक्टर ने बोला था मेरे आने के पहले लगाओ और मेरे जाने के बाद निकालो। कोई रुकता नहीं था सब भाग जाते थे। मैं और दो लड़के थे, जो पूरा बंबू लगाते और निकालते थे। उसके बाद भी उन्होंने मुझे प्ले से निकाला।’ 


यह खबर भी पढ़ें: Heeramandi: 'एक साल बाद भी हीरामंडी का नूर उतना ही रोशन है...' ताहा शाह ने सीरीज के एक साल रिलीज का मनाया जश्न


किस्मत ने कैसे लिया मोड़?
अभिनेता ने आगे बताया कि कैसे उस नाटक से निकाल दिया जाना उनके लिए अच्छा हुआ। आमिर ने कहा, ‘देखिए किस्मत कैसे खेलती है। अपनी लाइफ कैसे बदलती है। मैं सामने बैठा था और रिहर्सल आगे चल रही थी। मैं देख रहा था रो रहा था कि यार ये बड़ा गलत हुआ मेरे साथ।’ 
‘इतने में मेरा एक दोस्त आया। उसने बताया कि उसका एक दोस्त है ,जो एक डिप्लोमा फिल्म बना रहा है, जिसे एक एक्टर की जरूरत है। उसने मुझसे पूछा कि तुम फ्री हो क्या? मैंने कहा मैं अभी फ्री हुआ हूं। मैंने वह डिप्लोमा फिल्म की। वह फिल्म देखकर मुझे दूसरे स्टूडेंट ने फिल्म दी और उस फिल्म को देखकर केतन मेहता ने मुझे फिल्म 'होली' में लिया। ‘होली’ देखकर मंसूर और नासिर साहब ने डिसाइड किया कि ये एक्टर बन सकता है। अगर उस दिन महाराष्ट्र बंद नहीं हुआ होता। तो ना मैं वो फिल्म करता और ना ही मैं आज यहां बैठा होता। सही समय पर आप सही जगह हो तो वो चीज आपके साथ होती है।’


आमिर खान का वर्क फ्रंट
आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ लेकर आने के लिए तैयार हैं। यह उनकी 2007 की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। इस बीच अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड ‘गौरी सप्रैट’ को मीडिया से भी मिलवाया। दोनों कई मौकों पर एक साथ भी देखे गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें