फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan: सामने आई 'बड़े मियां छोटे मियां' की ट्रेलर रिलीज तारीख, इस दिन देगा दस्तक

Thu, 14 Mar 2024 09:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज होगा। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लगातार सुर्खियों में है। यह इस साल की चर्चित फिल्म में से एक है, जो ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बुधवार को फिल्म का गाना 'वल्लाह हबीबी' रिलीज हुआ, जो रिलीज के साथ ही खूब वायरल हो रहा है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी रिलीज तारीख को लेकर अपडेट सामने आया है।  

विज्ञापन


इसी महीने होगा रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज होगा। फिल्म का 'वल्लाह हबीबी' गाना खूब वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के अलावा मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी हैं। यह गाना विजुअल्स से भरपूर है। इस गाने की शूटिंग के दौरान कई तरह की चुनौतियां सामने आईं। कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने टाइगर की कड़ी मेहनत और समर्पण की तारीफ की। 
Aamir Khan: सुपरस्टार ही नहीं सफल निर्माता भी हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट, इस फिल्म से की थी नई पारी की शुरुआत
विज्ञापन


एक्शन से भरपूर होगी फिल्म
बॉस्को मार्टिस ने कहा कि रेत में शूटिंग के दौरान कई मुश्किलें सामने आईं। लेकिन, टाइगर ने धैर्य का परिचय दिया। इसके अलावा, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के बीच कमाल की केमिस्ट्री भी देखने को मिली। बॉस्को ने कहा कि दोनों की दोस्ती की वजह से यह कमाल हो सका है, जिसने पर्दे पर जादू रच दिया है। मालूम हो कि इस फिल्म का एक हिस्सा जॉर्डन में भी शूट हुआ है। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर का जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब सिद्धार्थ को सलमान खान ने दी टीवी पर काम करने की सलाह, ऐसी थी अभिनेता की प्रतिक्रिया

अगले महीने रिलीज होगी फिल्म
वर्ष 1998 में आई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से तुलना पर जैकी भगनानी ने स्पष्ट किया कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण है। यह पिछली 'बड़े मियां छोटे मियां' से बिल्कुल अलग है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
Shah Rukh Khan: शाहरुख के लिए परिवार से बढ़कर कुछ भी नहीं, बोले- अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को छोड़ना कायरता है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें