फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fabulous Lives vs Bollywood Wives3: भाई रणबीर के बाद अब बहन रिद्धिमा का जलवा, इस शो से करने जा रही हैं डेब्यू

Thu, 29 Feb 2024 05:48 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3' के पोस्टर को करण जौहर ने साझा किया है। इस पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
नेटफ्लिक्स का बहुचर्चित शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' अपने नए सीजन को लेकर लौट रहा है। साल 2020 में 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' की शुरुआत हुई थी। दर्शकों ने इस शो को काफी पसंद भी किया था। काफी लंबे इंतजार के बाद अब शो का नया सीजन आने को तैयार है। निर्देशक करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शो के तीसरे सीजन के बारे में एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी है। 

रणबीर की बहन रिद्धिमा करेंगी डेब्यू 
शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3' के पोस्टर को करण जौहर ने साझा किया है। इस पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रही हैं। वे इससे पहले शो 'फैबुलस लाइव्स vs बॉलीवुड वाइव्स 3' का हिस्सा नहीं थीं। रिद्धिमा को देखकर शो के लिए दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है। 
विज्ञापन


Anant Radhika Wedding: जामनगर पहुंचीं अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन की ड्रेस, इस डिजाइनर ने की हैं तैयार
विज्ञापन


रिद्धिमा हैं ज्वैलरी डिजाइनर
रिद्धिमा कपूर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी हैं। रिद्धिमा पेशे ज्वैलरी डिजाइनर हैं। शो 'फैबुलस लाइव्स vs बॉलीवुड वाइव्स 3' में वे महीप कपूर और सीमा खान के साथ नजर आएंगी। इस शो में रिद्धिमा के अलावा पहली बार कल्याणी साहा चावला और शालिनी पासी भी नजर आएंगी। शो के पोस्टर में सभी स्टार की पत्नियां बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। 

Phir Aayi Haseen Dilruba Teaser: 'रानी की कहानी में प्यार और पागलपन, दोनों अभी बाकी हैं', तापसी ने लूटी महफिल

होगा सात गुणा ड्रामा 
करण जौहर ने शो 'फैबुलस लाइव्स vs बॉलीवुड वाइव्स 3' के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, 'यह ड्रामा अब सात गुणा ज्यादा होगा। ये हसीनाएं खूब सारा मसाला लेकर लेकर आ रही हैं। हो जाइए तैयार एक शानदार शो के लिए।' सोशल मीडिया पर करण का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। शो के फैंस कमेंट सेक्शन में जाकर शो की रिलीज डेट के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। वहीं, अभी शो के मेकर्स ने रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें