फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babil Khan: बाबिल खान ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, वायरल वीडियो को लेकर बॉलीवुड में शुरू हुई चर्चा

Sun, 04 May 2025 12:21 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Babil Khan Instagram Account: बाबिल खान ने अचानक अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करके हर किसी को हैरान कर दिया है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों बाबिल ने डिलीट किया अपना अकाउंट।
विज्ञापन
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान रविवार सुबह से ही लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि बाबिल ने अर्जुन कपूर, अनन्या पांडेय, सिद्धांत चतुर्वेदी, आदर्श गौरव और शनाया कपूर जैसे कई बॉलीवुड कलाकारों को फेक बताया। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड को भी बकवास बताया। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने बाद में वीडियो डिलीट कर दिया। इस चर्चा के बीच अब बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

बाबिल ने अचानक डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट

विज्ञापन

बॉलीवुड और उसके कलाकारों को लेकर वायरल अपने कथित वीडियो की चर्चाओं के बीच बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक डिलीट करके सबको हैरान कर दिया है। अब बाबिल का इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च करने पर लिखकर आ रहा है, “ये पेज अब उपलब्ध नहीं है। यह अकाउंट अब हटा दिया गया हो सकता है।”

वायरल वीडियो को लेकर नहीं है कोई प्रमाणिकता
बाबिल के वायरल वीडियो को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाला था। जिसमें उनकी आंखों में आंसू भरे हुए थे और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री और कई कलाकारों को फेक बताया था। अब ये कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना वीडियो डिलीट कर दिया है। हालांकि, बाबिल के वायरल वीडियो को लेकर कोई प्रमाणिकता नहीं है। वीडियो को देखकर ये नहीं कहा जा सकता कि ये रियल है या फिर एआई द्वारा तैयार किया गया फेक वीडियो है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Vir Das: पड़ोसी की हरकत पर भड़क उठे वीर दास, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर बताई पूरी बात

विज्ञापन

बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@babil.i.k

लोगों ने बाबिल की मेंटल हेल्थ को लेकर जताई चिंता
बाबिल का कथित वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनको लेकर काफी चिंतित दिखे थे। कुछ लोगों ने उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर भी सवाल किया था।

यह खबर भी पढ़ें: AR Rahman: एआर रहमान के वंडरमेंट टूर के मुंबई कॉन्सर्ट में इस एक्टर ने की सरप्राइज एंट्री, फैंस हुए उत्साहित

हाल ही में ‘लॉगआउट’ में आए थे नजर
बाबिल खान हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘लॉगआउट’ में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभाई थी। अपने छोटे से करियर में बाबिल ने ‘कला’, ‘द रेलवे मैन’ और ‘फ्राइड नाइट’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें