फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: टाइम 100 गाला में दुआ लीपा-देव पटेल से मिले आयुष्मान खुराना, तस्वीरें साझा कर कही यह बात

Fri, 26 Apr 2024 02:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान खुराना को टाइम 100 गाला में आमंत्रित किया गया था, जहां अभिनेता गायिका दुआ लीपा, अभिनेता देव पटेल , हॉलीवुड दिग्गज उमा थुरमन और पॉप स्टार काइली मिनोग जैसे वैश्विक आइकन के साथ दिखे। 
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना, दुआ लीपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना ने टाइम 100 गाला में दुआ लीपा, देव पटेल, उमा थुरमन और काइली मिनोग के साथ जलवा बिखेरा। दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों का जश्न मनाने वाले वार्षिक टाइम 100 गाला में इस साल सितारों का जमावड़ा था और भारत का प्रतिनिधित्व बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने किया। आयुष्मान खुराना को 2020 में टाइम 100 की सबसे प्रभावशाली सूची में नामित होने और 2023 में टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड प्राप्त करने के बाद टाइम 100 गाला में आमंत्रित किया गया था। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गाला नाइट की तस्वीरें साझा कीं।

विज्ञापन
Trending Videos

आयुष्मान ने जताई खुशी
आयुष्मान खुराना ने गायिका दुआ लीपा, अभिनेता देव पटेल , हॉलीवुड दिग्गज उमा थुरमन और पॉप स्टार काइली मिनोग जैसे वैश्विक आइकन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। टाइम 100 गाला की तस्वीरें अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा कीं। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'यह विघटनकारियों का समय है। इस साल टाइम 100 गाला का हिस्सा बनने और हमारी पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली दिमाग और कलाकारों से मिलने का सम्मान मिला।'




 

सितारों ने जमकर बरसाया प्यार
वहीं बात करें अभिनेता के लुक के बारे में तो वे इस दौरान ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए। पूरी तरह से ब्लैक आउटफिट पहने आयुष्मान खुराना बेहद हैंडसम लग रहे थे। मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने स्टार को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। अली फजल ने लिखा, 'वाह, बधाई हो भाई। सुपर सुपर उपलब्धि।' इसके साथ ही आयुष्मान को अपने प्रशंसकों का भी समर्थन मिला। उन्होंने अभिनेता की इन तस्वीरों पर प्यार बरसाते हुए अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं।
Govinda: आरती की शादी में पहुंचे चीची मामा, कश्मीरा ने छूए ससुर गोविंदा के पैर, जुड़वा बच्चों को दिया आर्शीवाद
विज्ञापन

अभिनेता की आने वाली फिल्म
वहीं बात करें अभिनेता के फिल्मी करियर की तो आयुष्मान आखिरी बार अनन्या पांडे के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आए थे। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान के साथ मुख्य कलाकार अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, मनजोत सिंह, राजपाल यादव और अन्य कलाकार शामिल थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता और फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी अगली जासूसी कॉमेडी के लिए टीम बनाई है। चर्चा है कि फिल्म का निर्देशन आकाश कौशिक करेंगे।
Krishna Mohini: हर किसी को जीवन में चाहिए कृष्ण जैसा डंबलडोर, मोहन की सारथी बनी द्वारका की ये बहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें