अमिताभ बच्चन ने जताई खुशी
दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल की फिल्म 'मंथन' के पोस्टर के साथ बिग बी ने लंबा नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'बहुत गर्व है की फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन एक उल्लेखनीय पुनर्स्थापना के एक और विश्व प्रीमियर के साथ लगातार तीसरे वर्ष कल फिल्म फेस्टिवल में होगा। श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंथन' में स्मिता पाटिल सहित असाधारण कलाकारों का सम्मोहक अभिनय था। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्म विरासत को संरक्षित करने पुनर्स्थापित करने और दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए जो काम कर रहा है, वह अद्भुत है।'
पांच लाख किसानों का योगदान
वहीं, बात करें फिल्म की तो स्मिता पाटिल की 'मंथन' भारत के कृषि परिदृश्य में इस क्रांतिकारी युग की कहानी दिखाती है। 'मंथन' को भारत की पहली क्राउडफंडेड फिल्मों में से एक होने का गौरव मिला था, जिसमें पांच लाख किसानों ने इसके निर्माण में सहायता के लिए दो रुपये का योगदान दिया था। फिल्म को समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। 1977 में हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और विजय तेंदुलकर के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते। इसने 1976 के अकादमी पुरस्कारों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।
Thursday Box Office Collection: एलएसडी-दो और दो की गाड़ी पंचर, 'बड़े मियां छोटे मियां' की 'मैदान' में जंग जारी