शरवरी ने सूरज के बारे क्या कहा?
फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ काम करने पर अपने अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने हमें साफ तौर पर कहा था कि आपको कम से कम आठ घंटे की नींद चाहिए। उनके पास एक बड़ी कास्ट और क्रू है, जिसमें दर्जनों अभिनेता, लाइटमैन और सहायक निर्देशक शामिल हैं। इतने बड़े पैमाने के बावजूद, वे अपने काम के प्रति एक विशेष अनुशासन, सम्मान और प्रेम का भाव रखते हैं। वह न केवल अभिनेताओं का बल्कि अपने सेट पर मौजूद हर एक व्यक्ति का ख्याल रखते हैं।’
'ये प्रेम मोल लिया' गाना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'?
सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आयुष्मान और शरवरी के अलावा सौम्या टंडन, सीमा पाहवा और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।