फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2: ऋतिक और जूनियर एनटीआर के टकराव वाले सीन पर बोले अयान मुखर्जी, बोले- ‘पहली फिल्म का प्रेशर था’

Fri, 20 Jun 2025 03:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayan Mukerji War 2: 'वॉर 2' के निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म के बारे में बताया है। उनके मुताबिक उन्होंने दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई तरकीबें की हैं। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
वार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'वॉर 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म का निर्देशन 'ब्रह्मास्त्र' को डायरेक्ट करने वाले अयान मुखर्जी ने किया है। दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए, अयान ने बताया कि उन्होंने 'वॉर 2' की कहानी अच्छी बनाने पर ध्यान दिया है। उनके मुताबिक वह चाहते थे कि भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच एक जबरदस्त क्लैश हो। अयान ने 'वॉर 2' के बारे में कई बातें बताई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

'वॉर 2' बनाने के लिए की मेहनत
अयान ने कहा 'यह बड़ी जिम्मेदारी है कि 'वॉर' फ्रेंचाइजी को आप आगे बढ़ाएं और इस पर अपनी छाप छोड़ें। मुझ पर जिम्मेदारी थी कि मैं इस यूनिवर्स को आगे ले जाऊं। फिल्म से दर्शकों की अपनी उम्मीदें भी हैं। पहली फिल्म का भी प्रेशर था। मैंने ‘वॉर 2’ को डायरेक्ट करने को एक मौके के रूप में देखा, जिससे मैं पहली फिल्म को एक सलामी दे सकूं। अगर ऐसा न हो, तो इस तरह की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में मजा नहीं आता। एक निर्देशक के रूप में मैं पूरी ईमानदारी से कह रहा हूं कि मैंने अपने आपको व्यक्त करने के लिए पूरी कोशिश की है।'

वॉर 2 - फोटो : एक्स- @taran_adarsh
एक्शन सेट और कहानी को बेहतर करने में लगा वक्त
आयान ने आगे कहा कि 'वॉर 2' के हर सीन के लिए पूरी प्लानिंग की गई है। दर्शकों के अनुभव बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश की गई है। हमारा ज्यादा वक्त एक्शन सेट और कहानी को बेहतर बनाने में गया है। ये दोनों चीजें ऋतिक रोशन और एनटीआर के बीच आमना-सामना कराने के लिए जरूरी थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Karishma Kapoor: जब करिश्मा कपूर से टूट गया था अभिषेक बच्चन का रिश्ता, अमिताभ ने बताया कहां बिगड़ी बात

'वॉर 2' सबसे ताकतवर फिल्मों में से एक
अयान ने कहा कि सबसे ज्यादा समय हमने एक्शन सीन और कहानी के उस संघर्ष को रचने में लगाया, जो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत को वाजिब बना सके। उन्होंने 'वॉर 2' को एक शानदार और मजबूत फिल्म बताया। ये फिल्म वास्तव में भारतीय सिनेमा का संगम है, जहां ये दो बड़े अभिनेता एक साथ आ रहे हैं। हमें इस जोड़ी से दर्शकों की उम्मीदों का पूरा अंदाजा था और हमने हर सेकंड इसी पर ध्यान दिया कि जब लोग थिएटर में बैठें तो उन्हें जिंदगी का सबसे रोमांचक अनुभव कैसे मिले।
विज्ञापन

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 2019 की एक्शन थ्रिलर 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर अहम किरदार में थे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'वॉर' यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा थी। अब 'वॉर 2' भी उसी का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें