एक्शन करते दिखेंगे राजुकमार राव
'मालिक' फिल्म के टीजर में राजकुमार राव का खतरनाक अंदाज दिखा था, जिसमें उन्हें अपने दुश्मनों को बर्बर तरीके से मारते-काटते देखा गया था। फिल्म के टीजर ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। पहली बार अभिनेता का ये अंदाज उनके फैंस देखेंगे। अब उनके फैंस उन्हें फुल टू एक्शन में देखने के लिए तैयार हो जाएं। जल्द ही दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है।
यह खबर भी पढ़ें:
Maalik Teaser: ‘मालिक’ बनने निकले राजकुमार राव, एक्शन से भरपूर फिल्म का टीजर हुआ जारी
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पुलकित द्वारा निर्देशित ‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मिस वर्ल्ड विजेता मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी, जिनकी झलक पिछले गाने 'नामुमकिन' में दिखी थी। इसके अलावा फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।