फिल्म 'हनुमान अंश' का दबदबा अब भी सिनेमाघरों में बना हुआ है। फिल्म अपनी रिलीज के 24 दिन बाद भी लगातार कमाई कर रही है। हालांकि, वर्किंग डे होने के चलते सोमवार को इसकी कमाई में रविवार के मुकाबले कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ 'आवारापन 2' के कलेक्शन में भी लगातार कमी देखी जा रही है। जानें सोमवार को दाेनों फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा?
हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
सोमवार को 'हनुमान अंश' ने कितना कमाया?
फिल्म 'हनुमान अंश' 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग महज 10 लाख रुपये कमाये थे। मगर फिर रिलीज के दो हफ्ते बाद से फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है।
- फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते मात्र 40 लाख रुपये का कारोबार किया।
- अचानक तीसरे हफ्ते इसकी कमाई में उछाल आया और इसने 10.40 करोड़ कमा लिए।
- 22वें दिन चौथे शुक्रवार को इसने 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- वहीं 23वें दिन चौथे शनिवार को फिल्म की कमाई 9.25 रही।
- चौथे रविवार को इसने 12.75 करोड़ का कलेक्शन करके इतिहास बना डाला।
- आज 25वें दिन सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म की कमाई 3.83 करोड़ हो चुकी है।
- इसके साथ ही फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर अब तक 43.96 करोड़ कमा लिए हैं।
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
कितना हुआ ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई का ग्राफ लगातार गिर रहा है। अब सिनेमाघरों में फिल्म का आंकड़ा एक करोड़ रुपये से भी कम जा चुका है। वीकेंड पर भी यह खास कमाई नहीं कर पाई। जानें अब तक इसने कितना कमाया।
- फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले हफ्ते 113.50 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया।
- वहीं दूसरे हफ्ते इसने मात्र 30.75 करोड़ रुपये ही कमाए।
- 15वें दिन तीसरे शुक्रवार को 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- 16वें दिन शनिवार को भी इसने 1.20 करोड़ रुपये कमाए।
- वहीं 17वें दिन रविवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ का कारोबार किया।
- 18वें दिन सोमवार को खबर लिखे जाने इसकी कमाई मात्र 36 लाख रुपये में ही सिमट गई।
- अब तक यह फिल्म कुल ₹148.26 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
आवारापन 2, हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया
सभी फिल्मों को टक्कर दे रही 'हनुमान अंश'
फिल्म ‘आवारापन 2’ की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही 'टॉक्सिक' रिलीज हुई। इस वजह से सिनेमाघरों में फिल्म के कलेक्शन पर प्रभाव पड़ा। मगर इमरान हाशमी की फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान अब 'हनुमान अंश' के बढ़ते कलेक्शन से हो रहा है। बाबा नीम करौली पर बनी इस फिल्म की कमाई हर दिन बढ़ती जा रही है।