फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 15: 'मैंने कभी हार नहीं मानी, शायद यही असली जीत है'; ट्रॉफी जीतने के बाद बोले अविनाश मिश्रा

Mon, 05 Oct 2026 10:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' अभिनेता अविनाश मिश्रा ने जीता है। उनके नाम का जैसे ही एलान हुआ, खुशी से उनके आंसू छलक आए। ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने खुशी जताई है और अपने दस वर्षों के सफर पर बात की।
विज्ञापन
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन के विजेता अविनाश मिश्रा बने हैं। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। रविवार को रोहित ने विजेता के रूप में अविनाश के नाम का एलान किया तो एक्टर भावुक हो गए। बता दें कि अविनाश मिश्रा ने ग्रैंड फिनाले में अभिनेता ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि (ओरी) को हराया है। ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद उन्होंने अपनी खुशी शेयर की है। 

विज्ञापन

अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्रॉफी मिलने पर भावुक हो गए अविनाश
कई महीनों तक चले मुश्किल स्टंट और चुनौतीपूर्ण टास्क के बाद अविनाश मिश्रा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने हैं। होस्ट रोहित शेट्टी से ट्रॉफी लेते समय एक्टर की आंखों में आंसू आ गए।
बता दें कि स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो पिछले साल प्रसारित नहीं हुआ था। करीब दो साल के अंतराल के बाद अपनी इसने वापसी की। अविनाश के ट्रॉफी जीतने के साथ ही इस सीजन का अंत हो गया। ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि (ओरी) क्रमशः पहले और दूसरे रनर-अप रहे।

अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- 'पहली बार कोई अवॉर्ड जीता है'
विनर के रूप में अविनाश के नाम का एलान रोहित शेट्टी ने किया। अपना नाम सुनते ही वे रोने लगे। इसके बाद अविनाश ने अपनी इस कामयाबी के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी से कहा कि पिछले दस वर्षों में उन्हें कई किरदारों के लिए नॉमिनेट किया गया। वे कई अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए, लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने सच में कोई अवॉर्ड जीता। अविनाश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी जीत के पल शेयर किए। उन्होंने इसे कभी हार न मानने का नतीजा बताया।

अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम
कभी हार न मानने के जज्बे को बताया जीत की वजह
अविनाश ने लिखा, '10 साल का सफर। 10 साल तक डटे रहना। और... आज, आखिरकार मेरे हाथ में मेरी पहली ट्रॉफी है। शायद असली जीत यही थी कि मैंने कभी हार नहीं मानी'। केप टाउन के शानदार बैकड्रॉप पर शूट किए गए सीजन 15 में रोमांचक ‘चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स’ फॉर्मेट पेश किया गया। इसमें फ्रैंचाइजी के अनुभवी खिलाड़ी नए दौर के कंटेस्टेंट्स के आमने-सामने आए। खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन में रुबिना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, करण वाही और जैस्मीन भसीन सहित प्रतियोगी लौटे। शो में नए प्रतियोगियों में अविनाश मिश्रा, ओरी और रूहानिका धवन शामिल थे।


विज्ञापन

रोहित शेट्टी बोले- 'आपने मिसाल कायम की है'
रोहित शेट्टी ने भी अविनाश के लिए पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'और... विनर हैं अविनाश मिश्रा।  मेहनती, ईमानदार और समर्पित... शो के लिए अपना बेस्ट देने के लिए हमेशा अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने वाले। किसी भी स्टंट को करने की चुनौतियों का निडरता से सामना करने वाले। आपने एक मिसाल कायम की है कि आखिर में मेहनत ही मायने रखती है। आप पर बहुत गर्व है'।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें