अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता
- फोटो : इंस्टाग्राम
ट्रॉफी मिलने पर भावुक हो गए अविनाश
कई महीनों तक चले मुश्किल स्टंट और चुनौतीपूर्ण टास्क के बाद अविनाश मिश्रा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने हैं। होस्ट रोहित शेट्टी से ट्रॉफी लेते समय एक्टर की आंखों में आंसू आ गए।
बता दें कि स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो पिछले साल प्रसारित नहीं हुआ था। करीब दो साल के अंतराल के बाद अपनी इसने वापसी की। अविनाश के ट्रॉफी जीतने के साथ ही इस सीजन का अंत हो गया। ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि (ओरी) क्रमशः पहले और दूसरे रनर-अप रहे।
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता
- फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- 'पहली बार कोई अवॉर्ड जीता है'
विनर के रूप में अविनाश के नाम का एलान रोहित शेट्टी ने किया। अपना नाम सुनते ही वे रोने लगे। इसके बाद अविनाश ने अपनी इस कामयाबी के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी से कहा कि पिछले दस वर्षों में उन्हें कई किरदारों के लिए नॉमिनेट किया गया। वे कई अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए, लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने सच में कोई अवॉर्ड जीता। अविनाश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी जीत के पल शेयर किए। उन्होंने इसे कभी हार न मानने का नतीजा बताया।
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता
- फोटो : इंस्टाग्राम
कभी हार न मानने के जज्बे को बताया जीत की वजह
अविनाश ने लिखा, '10 साल का सफर। 10 साल तक डटे रहना। और... आज, आखिरकार मेरे हाथ में मेरी पहली ट्रॉफी है। शायद असली जीत यही थी कि मैंने कभी हार नहीं मानी'। केप टाउन के शानदार बैकड्रॉप पर शूट किए गए सीजन 15 में रोमांचक ‘चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स’ फॉर्मेट पेश किया गया। इसमें फ्रैंचाइजी के अनुभवी खिलाड़ी नए दौर के कंटेस्टेंट्स के आमने-सामने आए। खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन में रुबिना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, करण वाही और जैस्मीन भसीन सहित प्रतियोगी लौटे। शो में नए प्रतियोगियों में अविनाश मिश्रा, ओरी और रूहानिका धवन शामिल थे।
रोहित शेट्टी बोले- 'आपने मिसाल कायम की है'
रोहित शेट्टी ने भी अविनाश के लिए पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'और... विनर हैं अविनाश मिश्रा। मेहनती, ईमानदार और समर्पित... शो के लिए अपना बेस्ट देने के लिए हमेशा अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने वाले। किसी भी स्टंट को करने की चुनौतियों का निडरता से सामना करने वाले। आपने एक मिसाल कायम की है कि आखिर में मेहनत ही मायने रखती है। आप पर बहुत गर्व है'।