फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunjay Kapur Assets Row: संजय की दूसरी पत्नी का करिश्मा के बच्चों से सवाल, 'करोड़ों मिल चुके, और क्या चाहिए?'

Wed, 10 Sep 2025 02:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunjay Kapur Assets Row: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन को तीन महीने भी पूरे नहीं हुए कि उनकी संपत्ति पर विवाद शुरू हो गया है। विवाद है करिश्मा कपूर के बच्चों और संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया के बीच। करिश्मा के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया कि प्रिया ने फर्जी वसीयत गढ़ी है। इन आरोपों पर अब प्रिया सचदेव कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ, प्रिया-संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया। उन्हें दुनिया छोड़े तीन महीने भी नहीं हुए कि उनकी 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति पर विवाद छिड़ गया है और मामला कोर्ट में पहुंच गया है। एक तरफ करिश्मा कपूर के बच्चे संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहे हैं और इस संदर्भ में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं, संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया और संजय की मां रानी अपना दावा ठोंक रही हैं। संजय कपूर की कथित वसीयत भी सामने आई है, जिस पर करिश्मा कपूर के बच्चों ने सवाल खड़े किए हैं। मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है और 9 अक्तूबर को इस पर अगली सुनवाई है। इस बीच कोर्ट ने संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर से संपत्ति के संबंध में ब्यौरा मांग लिया है। प्रिया ने दलील दी है साथ ही करिश्मा कपूर के बच्चों से सवाल किया है, '1900 करोड़ रुपये ले चुके और क्या चाहिए'? 

विज्ञापन

'करिश्मा के बच्चों को 1,900 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके'
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उनकी पूर्व एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को पारिवारिक ट्रस्ट से पहले ही 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। प्रिया ने 'उन्हें और क्या चाहिए'? दरअसल, करिश्मा के बच्चों ने दिवंगता पिता की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया और संजय कपूर वसीयत की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाया है। बच्चों का आरोप है कि सौतेली मां प्रिया कपूर ने संपत्ति पर नियंत्रण पाने के लिए उसमें जालसाजी की।

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई; 9 अक्तूबर तय की गई तारीख

क्या वसीयत पंजीकृत थी?
वहीं, प्रिया कपूर के वकील ने इन दावों का विरोध करते हुए ज्योति सिंह के समक्ष तर्क दिया। वकील ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि लोगों को सड़कों पर छोड़ दिया गया है'। वकील ने आगे कहा कि वसीयत पंजीकृत नहीं थी, लेकिन यह 'अमान्य' नहीं थी। बता दें कि वकील ने यह दलीलें न्यायाधीश के उस सवाल के जवाब में दी गईं, जिसमें पूछा गया कि क्या कथित वसीयत पंजीकृत थी'?

प्रिया ने करिश्मा से पूछा, 'आप 15 वर्षों से कहां थीं'?
प्रिया के वकील की तरफ से संजय कपूर के साथ करिश्मा के तलाक के मामले का भी जिक्र किया गया। वकील ने कहा, 'मुकदमेबाजी के बाद मुकदमेबाजी हुई और आखिर तलाक की कड़वी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में जाकर खत्म हुई। कृपया मृतक की आत्मा के प्रति संवेदना रखें। मेरा (प्रिया) एक 6 साल का बच्चा है। मैं विधवा हूं। मैं उनकी आखिरी पत्नी हूं। आप (करिश्मा) पिछले 15 वर्षों से कहीं नजर नहीं आईं। ऐसा नहीं है कि इन लोगों को सड़कों पर छोड़ दिया गया है'।

Karisma Kapoor: क्या है दिवंगत संजय कपूर की वसीयत से जुड़ा मामला? करिश्मा कपूर के बच्चों ने लगाया यह आरोप

संजय कपूर की मां ने भी किए वसीयत पर सवाल, कहा- 'मैं कहीं की नहीं हूं'
इस बीच, संजय की मां रानी कपूर ने भी वसीयत को चुनौती देते हुए कहा कि इसमें उनके लिए कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने पूरी प्रक्रिया पर सवाल किए हैं। रानी के वकील की तरफ से कहा गया, 'आज मेरे पास कुछ भी नहीं है। मैंने वसीयत के बारे में पूछते हुए कम से कम 15 ईमेल लिखे हैं। दस्तावेज क्या हैं? एक शब्द भी साझा नहीं किया गया है। मुझे बताया गया है कि मेरे ईमेल से समझौता किया गया है। यह अविश्वसनीय रूप से अपवित्र है। 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति मेरी होनी चाहिए थी। मैं 80 साल की हूं। मैं कहीं की नहीं हूं। प्रिया आती हैं, उनकी शादी के तीन महीने के भीतर, सब कुछ चला जाता है? मेरा बेटा आज मुझे बिना छत के छोड़ गया है'। 
विज्ञापन

9 अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई
बता दें कि उच्च न्यायालय ने करिश्मा के बच्चों- बेटी समायरा कपूर और नाबालिग बेटे कियान द्वारा दायर शिकायत दर्ज कर ली, जिसमें उनके दिवंगत पिता की कथित वसीयत को चुनौती दी गई। अदालत ने प्रिया को नोटिस जारी किया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी। न्यायाधीश ने कहा, 'फिलहाल मैं केवल इसे (शिकायत को) पंजीकृत करने जा रहा हूं और आपसे जवाब दाखिल करने के लिए कहूंगा। जवाब के साथ, प्रतिवादी 1 (प्रिया) प्रतिवादी 1 को ज्ञात सभी चल और अचल संपत्तियों की सूची दाखिल करेगी। 12 जून तक की संपत्ति की घोषणा की जाएगी'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें