फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु में विजय को जनादेश, रूपा गांगुली भी आगे; जानें अन्य सितारों का हाल

Mon, 04 May 2026 05:09 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तमिलनाडु और पश्विम बंगाल के विधानसभा चुनावों में कई सेलेब्स भी अपना भाग्य आजमा रहे थे। इन प्रदेशों के चुनावी परिणाम जल्द ही सामने आएंगे, मतगणना चल रही है, शुरुआती रुझान भी सामने आ चुके हैं। जानिए, मतगणना में कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है। 

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज तमिलनाडु और पश्विम बंगाल में विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होंगे। मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनावी रण में कई सेलेब्स भी मौजूद हैं। तमिलनाडु से विजय थलापति और पश्चिम बंगाल से रूपा गांगुली के अलावा कुछ बंगाली कलाकार भी चुनावी मैदान में उतरे थे। जानिए, मतगणना के बाद कौन आगे और कौन पीछे है। 

मतगणना में विजय की पार्टी आगे  

विज्ञापन

विजय थलापति की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु चुनावों में शुरुआत से ही चर्चा में थी। अभी उनकी पार्टी टीवीके राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की तरफ अग्रसर है। विजय की पार्टी अभी बहुमत से दूर है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है। विजय पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) से चुनावी मैदान में खड़े हैं। दाेनों ही जगह से वह बढ़त बनाए हुए हैं। विजय ने CM स्टालिन की DMK का खेल पूरी तरह से बिगाड़ दिया है।
विजय के अलावा एक तमिल अभिनेता सेंथमिझन सीमान भी चुनावी मैदान में हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Thalapathy Vijay: विजय की TVK ने CM स्टालिन की DMK का खेल बिगाड़ा! सिल्वर स्क्रीन से सियासी चौसर का सफर कैसा?

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बंगाल विधानसभा में होगा सेलेब्स के राजनीतिक भविष्य का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल में रूपा गांगुली की पार्टी ने बनाई बढ़त 
पश्चिम बंगाल में रूपा गांगुली बीजेपी के टिकट से चुनावी मैदान में है। वे सोनारपुर दक्षिण सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनकी पार्टी बीजेपी ने राज्य में बढ़त बना रखी है। वह भी अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Vijay: बाल कलाकार से बने सुपरस्टार, फिल्में और निजी जीवन विवाद में रहा; अब राजनीतिक भविष्य का होगा फैसला 

इन सितारों का भी बंगाल विधानसभा में तय होगा भविष्य 
रूपा गांगुली के अलावा अभिनेत्री सांयतिका बनर्जी, एक्टर रुद्रनील घोष, प्रोड्यूसर राज चक्रवर्ती, अभिनेत्री जून मालिया, हिरण्मय चट्टोपाध्याय (हिरन), अभिनेत्री पापिया अधिकारी और अभिनेता सोहम चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के राजनीतिक भविष्य का भी आज फैसला होगा। 
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अभिनेत्री सांयतिका बनर्जी ने भी अपनी किस्मत आजमाई है। चर्चित बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी (TMC) नेता सायंतिका बनर्जी पश्चिम बंगाल के बारानगर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में थीं। वे साल 2024 के उपचुनाव में इसी सीट से जीतकर विधायक बनी थीं।  
  • चर्चित एक्टर और पॉलिटीशियन रुद्रनील घोष भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मैदान में उतरे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हैं। रुद्रनील ने हावड़ा जिले की शिबपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा।
  • बंगाली फिल्म और टीवी जगत के चर्चित एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज चक्रवर्ती राजनीति में भी सक्रिय हैं। वे बंगाल चुनाव में भी खड़े हुए हैं। राज चक्रवर्ती ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार हैं। वे बैरकपुर  विधानसभा सीट से चुनाव लड़े।
  • दक्षिण बंगाल के मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से अभिनेत्री जून मालिया टीएमसी के टिकट पर एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरीं। मालिया ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से जीत दर्ज की थी। 
  • हिरण्मय चट्टोपाध्याय (हिरन) ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में किस्मत आजमाई है। वे भाजपा के टिकट पर श्यामपुर सीट से खड़े हुए। बता दें कि हिरन ने 2021 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बंगाली अभिनेत्री पापिया अधिकारी भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर मैदान में दिखीं। 64 वर्षीय अभिनेत्री ने टॉलीगंज सीट से चुनाव लड़ा।
  • लोकप्रिय बंगाली अभिनेता सोहम चक्रवर्ती ने भी बंगाल की राजनीति में कदम रखा है। वे करीमपुर विधानसभा चुनाव सीट से खड़े हुए। वे टीएमसी के उम्मीदवार हैं। सोहम ने बतौर बाल कलाकार अपना करियर शुरू किया था। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस श्रेया पांडे भी टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थीं। वहीं, एक्ट्रेस अरुंधति मैत्रा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर सोनारपुर दक्षिण से मैदान में उतरीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें