फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waves Summit 2025: वेव्स में कंटेंट-क्रिएटिव क्षेत्र के लोगों को मिली बड़ी सौगात, आईआईसीटी का हुआ एलान

Thu, 01 May 2025 05:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Major Announcement at Waves Summit 2025: आज गुरुवार को मुंबई में शुरू हुए चार दिवसीय वेव्स समिट में कंटेंट और क्रिएटिव क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IICT) का एलान किया है। 
विज्ञापन
Waves Summit 2025 - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का आगाज आज से मुंबई में हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को वेव्स समिट का उद्घाटन किया। इस चार दिवसीय समिट में देश और दुनिया के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं। चर्चित भारतीय फिल्मी हस्तियां भी यहां शिरकत कर रही हैं। इस कड़ी में कंटेंट और क्रिएटिव क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ा एलान हुआ है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के क्रिएटिव और डिजिटल मीडिया सेक्टर के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IICT) का एलान किया है। 

विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : सोशल मीडिया
AVGC-XR सेक्टर में बड़ा हब बनेगा भारत
आईआईसीटी संस्थान AVGC-XR सेक्टर के लिए एक राष्ट्रीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में काम करेगा। यानी देश एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (AVGC-XR) सेक्टर में दुनिया का एक बड़ा हब बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। भारत की क्रिएटिव और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में आज गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वेव्स समिट 2025 में आईआईसीटी के शुरू होने का एलान किया। 

दिग्गज तकनीकी कंपनियां कर रहीं सहयोग
अश्विनी वैष्णव ने आईआईसीटी का एलान करते हुए बताया कि इसने पहले ही काम शुरू कर दिया है। साथ ही यह भी बताया कि आईआईसीटी को कुछ तकनीक और मीडिया दिग्गज सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया आईआईसीटी में NVIDIA, गूगल ( Google), ऐप्पल (Apple), मेटा (Meta), एडॉब  (Adobe), माइक्रोसॉफ्ट और स्टार इंडिया जैसी दिग्गज तकनीकी कंपनियां सहयोग कर रही हैं। ये सातों कंपनियां संस्थान को और बेहतर बनाने की दिशा में मददगार होंगी।
विज्ञापन

400 करोड़ रुपये हुए आवंटित
आईआईसीटी की स्थापना सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा, FICCI और CII के सहयोग से की जा रही है। इसे यूं समझा जा सकता है कि आईआईसीटी को प्रतिष्ठित आईआईटी और आईआईएम की तर्ज पर एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह नई प्रतिभाओं को अवसर देगा, उन्हें आगे बढ़ाने में मददगार होगा। इससे AVGC-XR क्षेत्र में भारत ग्लोबल हब बनेगा। साथ ही देश की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। आईआईसीटी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक कैटालिस्ट की तरह काम करेगा और इसे वैश्विक स्तर पर मजबूती देगा। इस इंस्टीट्यूट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने जमीन प्रदान की है।

और पढ़ें:
WAVES 2025: शाहरुख की किस बात पर शरमाईं दीपिका? वीडियो हो रहा वायरल

Waves Summit: 'वेव्स' में दिग्गजों के नाम PM मोदी ने जारी किए डाक टिकट, नागार्जुन बोले- मैं एहसानमंद हूं

Waves Summit: 'वेव्स 2025' में दीपिका का दुपट्टा ठीक करती नजर आईं मीरा राजपूत, फैंस कर रहे जमकर तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें