सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : सोशल मीडिया
AVGC-XR सेक्टर में बड़ा हब बनेगा भारत
आईआईसीटी संस्थान AVGC-XR सेक्टर के लिए एक राष्ट्रीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में काम करेगा। यानी देश एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (AVGC-XR) सेक्टर में दुनिया का एक बड़ा हब बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। भारत की क्रिएटिव और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में आज गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वेव्स समिट 2025 में आईआईसीटी के शुरू होने का एलान किया।
दिग्गज तकनीकी कंपनियां कर रहीं सहयोग
अश्विनी वैष्णव ने आईआईसीटी का एलान करते हुए बताया कि इसने पहले ही काम शुरू कर दिया है। साथ ही यह भी बताया कि आईआईसीटी को कुछ तकनीक और मीडिया दिग्गज सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया आईआईसीटी में NVIDIA, गूगल ( Google), ऐप्पल (Apple), मेटा (Meta), एडॉब (Adobe), माइक्रोसॉफ्ट और स्टार इंडिया जैसी दिग्गज तकनीकी कंपनियां सहयोग कर रही हैं। ये सातों कंपनियां संस्थान को और बेहतर बनाने की दिशा में मददगार होंगी।