फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैंड फिनाले से पहले बिग बॉस 19 में हुआ बड़ा उलटफेर, एक साथ दो कंटेस्टेंट हुए बाहर; जानें किस पर गिरी गाज

Fri, 28 Nov 2025 09:42 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Double Evicton: बिग बॉस 19 से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो में इस बार डबल एविक्शन हो गया है। यानी कि दो कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो बिग बॉस 19 जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। यह दिलचस्प होता जा रहा है। शो से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है कि दो कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से बाहर हो चुके हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि कौन हैं वो कंटेस्टेंट। तो चलिए जानते हैं उनके नाम। 

अशनूर कौर हुईं बाहर

विज्ञापन

बीते दिनों अशनूर कौर ने तान्या मित्तल पर जोरदार हमला किया था। इससे काफी दर्शक नाराज भी थे। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक अशनूर कौर शो से बाहर हो चुकी हैं, जो बेहद चौंकाने वाली खबर है। 
 

शहबाज बदेशा का भी हुआ एविक्शन
शहबाज बदेशा का भी शो से एविक्शन हो चुका है। यानी कि खिताब जीतने का उनका भी सपना टूट चुका है। शो में डबल एविक्शन दर्शकों को हैरानी में डाल रहा है।
 

विज्ञापन

अशनूर के एविक्शन से हैरान हुए नेटिजंस 
शहबाज और अशनूर के एविक्शन में नेटिजंस को अशनूर का एविक्शन काफी चौंका रहा है। एक यूजर ने कहा कि लगता है तान्या को मारना भारी पड़ गया, अगर सॉरी बोल देती तो बच जाती। वहीं दूसरे यूजर ने इस फैसले की सरहाना की और बोला कि मारपीट की शो में जगह नहीं। वहीं कुछ लोग शहबाज के प्रति भी सहानुभूति दिखा रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
यह खबर भी पढ़ें: Gustaakh Ishq Box Office: रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ‘गुस्ताख इश्क’, जानें फिल्म की कमाई


बिग बॉस 19 में इन प्रतियोगियों में है टक्कर
डबल एविक्शन के बाद बिग बॉस 19 में इस वक्त छह प्रतियोगी बचे हैं, जिसमें गौरव खन्ना फाइनल में पहुंच चुके हैं, क्योंंकि उन्होंने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अब फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और मालती चाहर के बीच फिनाले में पहुंचने की टक्कर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें