फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashish Chanchlani: 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की स्क्रीनिंग में नहीं जाएंगे आशीष चंचलानी, बताई वजह

Thu, 13 Feb 2025 09:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashish Chanchlani: रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान से मचे बवाल के बीच अशीष चंचलानी ने  'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की विशेष स्क्रीनिंग में नहीं जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
आशीष चंचलानी, कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक हालिया एपिसोड पर जमकर विवाद हो गया। इस शो में रणवीर इलाहाबादिया की ओर से की गई अश्लील टिप्पणी पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। इस एपिसोड में आशीष चंचलानी भी नजर आए थे। इस पूरे विवाद का असर उन पर भी पड़ता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया पर जी जान से फिदा है ये लड़की; शेयर की हैरान करने वाली फोटो

Trending Videos

आशीष ने विशेष स्क्रीनिंग का किया था आयोजन
हाल ही में आशीष ने वैलेंटाइन डे पर  कुछ लोगों के लिए 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की स्क्रीनिंग का आयोजन करने की तैयारी की थी। हालांकि, अब उन्होंने 14 फरवरी को स्क्रीनिंग पर नहीं जाने का फैसला किया है। इसके पीछे उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है। 
 

स्क्रीनिंग में नहीं होंगे शामिल
आशीष ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि वह फिल्म की स्क्रीनिंग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उन्होंने लिखा, "हेल्लो दोस्तों, मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा हूं, इसलिए अफसोस के साथ मुझे 14 फरवरी को कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड की स्क्रीनिंग को होस्ट नहीं पर पाऊंगा,  लेकिन चिंता मत करें, जिनका चयन हो चुका है, वे फिल्म का आनंद ले सकते हैं। मुझे पता है कि मैं आप सभी को बहुत मिस करूंगा। लव यू 3000।"

सिंगल लोगों के साथ फिल्म देखने का किया था एलान
कुछ समय पहले आशीष ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह 'ब्रेव सिंगल सुपर सोल्जर्स' के लिए कैप्टन अमेरिका की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करेंगे, जिसमें वह उनके साथ फिल्म देखेंगे। यह एक खास मौका था जिसे सिंगल लोग आशीष के साथ वैलेंटाइन डे पर बिताने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब इस विवाद के कारण उनकी उम्मीदें टूट गईं।
विज्ञापन

आशीष भी आए थे शो में नजर
'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में हुई कुछ अश्लील टिप्पणियों का विवाद अब तूल पकड़ चुका है। शो के गेस्ट रणवीर इलाहाबादिया (बीयर बाइसेप्स) ने बिना शर्त माफी मांग ली है। जबकि समय रैना ने भी अपने द्वारा किए गए विवादित बयानों को लेकर सफाई दी। साथ ही, उन्होंने शो के सारे एपिसोड्स डिलीट कर दिए। इस विवाद में आशीष चंचलानी भी शामिल थे। हालांकि, उन्हें उतनी आलोचना का सामना नहीं करना पड़ा जितनी आलोचना रणवीर और समय को झेलनी पड़ी। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें