अपूर्वा मुखीजा, अस्फी जावेद और उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म निर्माता करण जौहर के चर्चित रियलटी शो 'द ट्रेटर्स' के दौरान उर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के बीच में तीखी-बहस हुई थी। इसी के बाद से दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब अस्फी जावेद अपनी बहन उर्फी जावेद के समर्थन में आ गई हैं और उन्होंने अपूर्वा मुखीजा पर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
उर्फी को तूफानों से बचते देखा है
अस्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा, 'आज के दिन उर्फी को इंटरनेट पर भारी ट्रोलिंग, नफरत और गालियों से गुजरना पड़ा है, यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है, लेकिन आज यह अलग तरह से हुआ है। अगर कोई ऊर्फी को सही मायने में जानता है, तो वह हम हैं - उनका परिवार। हमने उन्हें ऐसे तूफानों से बचते हुए देखा है कि आप लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। वह सड़कों पर रही हैं, अपनी जीविका कमाने और अपने परिवार के भरण-पोषण करने के लिए उन्होंने बहुत परिश्रम किया है। जिसने भी वास्तव में उसके साथ काम किया है, उनके दोस्त और परिवार उनके दिल की गवाही देंगे। यह देखना बेहद निराशाजनक है कि कहानियों को कितनी आसानी से तोड़ा-मरोड़ा जा सकता है। यह पूरी कहानी नहीं है और यह कभी नहीं होगी।’
फेमस होने के लिए ये सब कर रही हैं अपूर्वा मुखीजा
पोस्ट के साथ कैप्शन में अस्फी जावेद ने लिखा कि रियलटी शोज में प्रसिद्धि और पीआर के लिए चीजें की जाती हैं, लेकिन ऑनलाइन दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का वह बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती हैं। साथ ही उन्होंने अपूर्वा मुखीजा द्वारा उर्फी जावेद पर हाल ही में लगाए गए आरोपों के बारे में बोलते हुए कहा कि यह सब वो फेमस होने के लिए कर रही हैं। जरूरी नहीं कि वह पूरी तरह से सच्ची कहानी हो।
यह खबर भी पढ़ें:
Aruna Irani: बिना कपड़ों के ऋषि कपूर को देख शरमा गई थीं अरुणा ईरानी, सीन शूट करने से किया इनकार; फिर…
कब शुरू हुआ विवाद?
अपूर्वा मुखीजा और उर्फी जावेद के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब इंफ्लुएंसर अपूर्वा ने अपने यूट्यूब वीडियो में दावा किया कि ‘द ट्रेटर्स’ शो में ऑफ कैमरा होने पर उर्फी ने उन पर चिल्लाया था। साथ ही अन्य प्रतियोगियों के सामने उनका अपमान किया और उन्होंने अपशब्द भी कहे।