फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border 2: दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने सनी देओल-वरुण धवन को किया ज्वाइन, बॉर्डर 2 के सेट से तस्वीर वायरल

Tue, 17 Jun 2025 10:50 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh Join Border 2 Team: फिल्म बॉर्डर 2 के सेट से अब एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दिलजीत, अहान शेट्टी, सनी देओल और वरुण धवन नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बॉर्डर 2 - फोटो : एक्स- @taran_adarsh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग जारी है। फिल्म का तीसरा शेड्यूल अब पुणे के नेशनल डिफेंस अकादमी में शूट किया जा रहा है। इसी बीच अब सेट से एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दो और एक्टर्स भी फिल्म की कास्ट के साथ जुड़ गए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं दिलजीत दोसांझ और सुनील शेट्टी के लाडले अहान शेट्टी की, जो अब फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। 
विज्ञापन


तस्वीर में सनी-वरुण के साथ दिलजीत-अहान
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में वरुण धवन अपने बॉर्डर 2 के लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ लीजेंड सनी देओल बैठे हुए हैं। साथ ही अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस तस्वीर में भूषण कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही फिल्म के मेकर्स भी एक्टर्स के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। 



कैप्शन में दी जानकारी
इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- फिल्म 'बॉर्डर 2' के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग पुणे स्थित प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस अकैडमी में शुरू हो गई है। दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अब सनी देओल और वरुण धवन के साथ मिलकर शौर्य और एकता की एक भव्य कहानी को पर्दे पर उतारेंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधी दत्ता द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो कि गणतंत्र दिवस वीकेंड पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें