पैर में फ्रैक्चर की वजह से ली व्हीलचेयर
एयरपोर्ट पर अरुणा ईरानी को व्हीलचेयर पर देख चिंचित फैंस को अभिनेत्री ने अपनी सेहत का हाल बताते हुए कहा कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में अरुणा ईरानी ने कहा कि उनकी हालत में सुधार है और जल्द ही पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है। बैंकॉक में गिरने के बाद पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वे व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर रही थीं।
शॉपिंग के लिए निकली थीं और अचानक हुआ हादसा
अरुणा ईरानी ने कहा कि प्लास्टर जल्द ही हटा दिया जाएगा और उन्हें उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर वे पूरी तरह से चलने-फिरने लगेंगी। अरुणा ईरानी ने कहा कि वे अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए बेहद खुश हैं और उनके प्रति आभारी हैं, जो लगातार उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट मांग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ठीक होने की प्रक्रिया में काफी चुनौतियां थीं, क्योंकि वह पैर की चोट के साथ-साथ वायरल संक्रमण से भी जूझ रही थीं। अरुणा ईरानी बैंकॉक में शॉपिंग के लिए निकलीं थीं, तभी अचानक गिरने से उनके पैर में चोट लग गई।
यह खबर भी पढ़ें:
Karan Johar: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने मार्को निर्देशक के साथ मिलाया हाथ, एक्शन फिल्म पर साथ करेंगे काम