फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archana Puran Singh: परमीत ने दिया अर्चना पूरन सिंह को वैलेंटाइन डे पर फनी सरप्राइज, फैंस की छूट जाएगी हंसी

Fri, 14 Feb 2025 04:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वैलेंटाइन डे पर अर्चना पूरन सिंह काे पति परमीत सेठी की तरफ से एक सरप्राइज मिला है। यह सरप्राइज देखकर अर्चना के फैंस की हंसी छूट सकती है। साथ ही अर्चना ने भी परमीत के लिए वैलेंटाइन डे पर कुछ स्पेशल प्लान किया था। 

विज्ञापन
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हुए - फोटो : यूट्यूब ग्रैब, सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैलेंटाइन डे पर कई सेलिब्रिटीज अपने पार्टनर के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे मैसेज लिख रहे हैं। प्यार के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने भी अपने व्लॉग चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट कर रही हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अर्चना और परमीत ने एक-दूसरे को बहुत ही प्यारे लेकिन फनी तरह से वैलेंटाइन डे विश किया है। 

विज्ञापन


अर्चना ने बनाए वड़ा पाव 
अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बतौर जज नजर आती हैं, साथ ही फिल्मों में भी कॉमिक रोल करने के लिए जानी जाती हैं। असल जिंदगी में भी वह काफी हंसमुख इंसान हैं। वैलेंटाइन डे पर भी अर्चना ने पति परमीत के लिए वड़ा पाव बनाए। वड़ा पाव देखकर परमीत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। दोनों ने मिलकर वड़ा पाव डेट को एंज्वॉय किया। 

ये खबर भी पढ़ें: Valentine Day: फिल्मों के सेट पर लिखी गईं इन सितारों के प्यार की दास्तां, कुछ को मिली मंजिल तो कुछ हुए जुदा 

 
विज्ञापन

अर्चना और परमीत का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

परमीत ने लिखी फनी कविता 
परमीत सेठी भी अर्चना के लिए गुलाब के फूल लेकर आए। साथ ही उन्होंने अर्चना के लिए एक फनी कविता भी लिखी है। यह कविता सुनकर अर्चना हंस-हंसकर लोट-पोट हो गई। लेकिन वह परमीत के एफर्ट से काफी खुश नजर आईं। इस वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन में अर्चना और परमीत के दोनों बेटे भी उनके साथ मौजूद नजर आए। पूरी फैमिली ने मिलकर वैलेंटाइन डे को एंज्वॉय किया।

ये खबर भी पढ़ें: Valentine Day Special: फिल्म-टीवी सेलिब्रिटीज पर चढ़ा वैलेंटाइन डे का रंग, इन एक्ट्रेसेस ने साझा की पोस्ट

33 साल हो चुके हैं शादी को 
अर्चना पूरन सिंह और परमीत की शादी साल 1992 में हुई थी। जब दोनों की शादी हुई तो अर्चना इंडस्ट्री में एक चर्चित नाम थीं, वहीं परमीत नए एक्टर थे। अब इनकी शादी को लगभग 33 साल हो चुके हैं। अर्चना इस समय भी एक्टिंग में एक्टिव हैं। साथ ही परमीत बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर फिल्मों में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें