फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava X Review: विक्की के अभिनय ने जीते दिल, हिंसक दृश्यों की भरमार; फैंस की उम्मीद पर कितनी खरी उतरी 'छावा'

Fri, 14 Feb 2025 02:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Twitter Reviews: 'छावा' फिल्म पर एक्स यूजर्स ने समीक्षा दी है। कुछ यूजर्स को तो फिल्म अच्छी लगी है, लेकिन ज्यादातर यूजर्स को ये फिल्म पसंद नहीं आई है। कुछ लोगों ने इसकी खास कमियां बताई हैं।
विज्ञापन
छावा - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिन लोगों ने फिल्म को देखा है, उन्होंने एक्स पर इसका पहला रिव्यू शेयर किया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना, डायना पेंटी और आशुतोष राना हैं। फिल्म मैडॉक बैनर तले बनी है।
विज्ञापन


'छावा' पर एक्स के रिव्यू
जिन फैंस ने फिल्म को देखा है, उन्होंने विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की एक्टिंग को पसंद किया है। फिल्म के बारे में एक फैन ने एक्स पर कहा है, 'छावा साल 2025 की क्लीन सुपरहिट फिल्म होने वाली है। फिल्म के डायलॉग अच्छे हैं, वीएफएक्स और एक्शन जबरदस्त हैं। आपके रोंगटे खड़ें हो जाएंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा है कि विक्की कौशल ने फिल्म में आग लगा दी है, अक्षय खन्ना का प्रदर्शन आपके रोंगटे खड़े कर देगा। अच्छी कास्टिंग है। जबरदस्त।'

रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म
एक यूजर ने लिखा कि छावा को और पूरी टीम को इस कामयाबी के लिए बधाई। मैं गवाह हूं कि विक्की कौशल ने छत्रपति शांभाजी महाराज का किरदार बहुत अच्छा निभाया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि जंग के बहुत अच्छे सीन हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत अच्छा है। छावा का अंत आपको को हैरान और निशब्द कर देगा। तेजी, भावनाएं और शक्ति-भरे प्रदर्शन आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Early Movie Review: कितने भरोसेमंद हैं 'छावा' के रिव्यू? किसी ने की तारीफ तो कोई बोला औसत से नीचे

कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आई 'छावा'
विज्ञापन

हालांकि, कई ऐसे भी फैंस हैं जिन्हें ये फिल्म पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने लिखा है, 'छावा को ब्लकबस्टर बुलाना जैसे किसी भूत वाले शहर को ब्लॉकबस्टर बुलाना है। नंबर हकीकत से मैच नहीं हो रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा कि छावा का पहला पार्ट देखा। ये हमारी भावनाओं तक नहीं पहुंची, बैकग्राउंड म्यूजिक भी बहुत खास नहीं है। उम्मीद है कि इसका दूसरा भाग अच्छा होगा।' एक दूसरे यूजर ने लिखा कि फिल्म शालीन है, फिर भी दूसरा भाग मारक है। कुछ कमियां हैं, जो फिल्म को नीचे खींच रहे हैं, लेकिन विक्की और अक्षय ने अच्छा किया है। रश्मिका ने भी अच्छा किया है।'

यह खबर भी पढ़ें: VD12: इस दिन आएगा 'वीडी 12' का टाइटल और टीजर, हिंदी में आवाज देंगे ये अभिनेता; विजय देवरकोंडा के हैं फेवरेट

'छावा' के बारे में
'छावा' एक ड्रामा फिल्म है, जो छत्रपतिशिवाजी महाराज की कहानी बयान करती है। इसके अहम किरदार में विक्की कौशल हैं। यह फिल्म मराठा शासक के महान शासनकाल को दर्शाती है। मराठा राज्य की शुरुआत 1681 में हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें