फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan: नेपोटिज्म को लेकर अरबाज ने दिया बड़ा बयान, बोले- किसी को नहीं मिलता पहचान से काम

Tue, 12 Mar 2024 10:52 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


अरबाज खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'पटना शुक्ला' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रवीना टंडन वकील की भूमिका में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके अलावा अरबाज इसी साल 'दबंग 4' का भी निर्माण करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अरबाज खान बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अरबाज पटकथा लेखक सलीम खान के बेटे और सुपर स्टार सलमान खान के भाई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे नेपोटिज्म पर खुलकर अपनी राय जाहिर करते दिखे। 
विज्ञापन


नेपोटिज्म नहीं देता काम की गारंटी
अरबाज खान बॉलीवुड के एक बड़े खानदान से ताल्लुक रखते हैं। उनसे जब ये पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि स्टार किड्स को नेपोटिज्म से फायदा मिलता है। इस सवाल के जवाब में अरबाज कहते हैं, 'देखिए अगर आपके पिता किसी प्रोफेशन में हैं तो आपके लिए उस क्षेत्र का दरवाजा जरूर खुल जाता है, लेकिन आपको वहां काम अपने टैलेंट से मिलेगा न कि पिता की वजह से। यह बात सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हर जगह लागू होती है।'

रिलीज से पहले ही बॉबी देओल ने बताई एनिमल पार्क की स्क्रिप्ट?
विज्ञापन


सफलता का श्रेय परिवार को देना अनुचित 
अरबाज खान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'हां मैं इस बात को जरूर मानता हूं कि अगर आपके परिवार का कोई सदस्य किसी पेशे में है, तो आपके लिए वहां जाकर काम ढूंढना आसान हो जाता है, लेकिन अगर आप वहां काम नहीं कर पाएंगे तो आपको असफलता ही मिलेगी। लोगों को अगर आपका काम पसंद नहीं आएगा तो आपको कोई भी काम नहीं देने वाला है।'
विज्ञापन


Vijay: विजय ने तमिलनाडु सरकार से CAA लागू न करने का किया आग्रह, कानून को बताया 'अस्वीकार्य'

अरबाज का वर्क-फ्रंट 
अरबाज खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'पटना शुक्ला' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रवीना टंडन वकील की भूमिका में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके अलावा अरबाज इसी साल 'दबंग 4' का भी निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वे सलमान खान के साथ काम करने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें