सार
Arbaaz Reaction on Shhura Khan Pregnancy: हाल ही में अभिनेता-निर्माता अरबाज खान को अपनी पत्नी शूरा खान के साथ देखा गया। जानिए उन्होंने पत्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर क्या कहा, जिस पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता अरबाज खान के जल्द पिता बनने की खबरें चल रही हैं। हाल ही में अभिनेता को पत्नी शूरा खान के साथ देखा गया है, जहां उन्होंने शूरा की प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ संकेत दिए है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अरबाज खान को अपनी पत्नी के साथ किसी होटल से निकलते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों ने फोटो खिंचान के लिए पोज दिए। उसी दौरान एक पैपराजी ने अभिनेता को बधाई दी, जिसके जवाब में एक्टर ने अपनी पत्नी को देखते हुए धन्यवाद कहा। इस वीडियो में शूरा खान को फ्लोरल फ्रॉक पहने देखा जा सकता है, वहीं अरबाज खान मैरून कलर की शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहने दिख रहे हैं।
आप लोग जाने भी दो
पैपराजी के आगे कुछ सवाल पूछने पर अभिनेता ने संकेत दिया कि वह अभी इस मामले पर चर्चा नहीं करना चाहते। इसके बाद जैसे ही पति-पत्नी वहां से निकलने के लिए कार की ओर बढ़ते हैं, तो किसी पैपराजी ने कहा जाने दो। इस पर अरबाज खान ने हंसते हुए कहा कि आप लोग जाने दो और कभी-कभी समझने की कोशिश करो। हालांकि, आपको बताते चलें कि दोनों ने प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन नहीं किया है, जिससे इस खबर की पुष्टि होने के संकेत मिल रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Viral Video: रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ दिखे युजवेंद्र चहल, पैपराजी की आंखों से बच निकले क्रिकेटर
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस को अभिनेता अरबाज खान के पिता बनने की खबर सही होती दिख रही है। एक यूजर ने कमेंट किया कि अब वो पिता बनने वाले हैं। दूसरे यूजरे ने उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा कि दोनों बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं।