भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को आईपीएल फाइनल के बाद एक बार फिर से साथ देखा गया है। डेटिंग की अफवाहों के बीच इन दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें चहल पैपराजी की नजर से बचते नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है वायरल वीडियो।
पैपराजी को चकमा देते दिखे चहल
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को एयरपोर्ट पर देखा गया है। वहीं चहल के पीछे उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को भी आते हुए देखा जा सकता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चहल और महवश को साथ देखा जा रहा हैं, लेकिन जब चहल को अहसास हुआ कि फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें ले रहे हैं तो वो उनसे बचते हुए आगे चले जाते हैं। हालांकि, महवश शांत रहीं और फोटोग्राफर्स के सामने मुस्कुराती हुईं नजर आईं।
डेटिंग की अफवाहों को इस वीडियो ने दी तूल
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर साथ में देखा जाता है। इस कारण नेटिजंस उनके रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वायरल हो रहे वीडियो में नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि चहल भाई आज के समय के शाहरुख खान हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि चिंता दिखाते हुए कहा कि हर जगह ऐसे घूमना सही नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें:
Thug Life X Review: यूजर्स को नहीं पसंद आई 'ठग लाइफ' की कहानी, कमल हासन के अभिनय के हुए दीवाने
आईपीएल फाइनल के बाद पहली बार दिखे चहल-महवश
3 जून को आईपीएल में चहल की टीम पंजाब किंग्स और विराट कोहली की टीम आरसीबी का फाइनल हुआ था, जिसमें आरसीबी ने जीत हासिल की थी। मैच के दौरान भी महवश को स्टेडियम में देखा गया था। अब दोनों का साथ में यह पहला वीडियो एयरपोर्ट पर सामने आया है।