बयान पर क्या बोले एआर रहमान
एआर रहमान 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड में नजर आए। यहां उन्होंने कहा 'यह देखना दिलचस्प है कि जानकारी कैसे गलत समझी जाती है। अलग राज्य और अलग संस्कृति का असर पड़ता है। दुनिया के साथ यह दिक्कत है कि कोई भी संदेश बीच में ही खराब हो जाता है।'
क्या बोले थे रहमान?
एआर रहमान ने हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत में बताया था कि पिछले आठ वर्षों में उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कम काम मिला है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा 'शायद पिछले आठ वर्षों में पावर शिफ्ट हुआ है। अब पावर उन लोगों के पास है जो क्रिएटिव नहीं हैं। यह कोई सांप्रदायिक बात भी हो सकती है... लेकिन यह मेरे साथ नहीं हुआ।' उनके इस बयान पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद रहमान ने सफाई दी थी।