फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसी के साथ 2-3 से ज्यादा फिल्में करते, तो'; गोविंदा के साथ रोमांस की अफवाहों पर नीलम कोठारी ने रखी राय

Sun, 01 Feb 2026 11:45 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda And Neelam Kothari: नीलम कोठारी और गोविंदा के रोमांस की अफवाहें उड़ती रही हैं। हाल ही में नीलम कोठारी ने इस मामले पर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
नीलम कोठारी, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गोविंदा कई वजहों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब वह अभिनेत्री नीलम कोठारी के बयान के बाद चर्चा में आ गए हैं। 1980 और 1990 के दशक में गोविंदा ने नीलम कोठारी के साथ कई फिल्मों में काम किया। दोनों ने अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता। अक्सर उनके रोमांस की अफवाहें उड़ीं। गोविंदा ने यह माना कि वह नीलम की तरफ आकर्षित थे। उन्होंने उनसे शादी करने के बारे में सोचा था। हालांकि, नीलम ने अब इस तरह की बातों को पूरी तरह से खारिज किया है। 
विज्ञापन

नीलम कोठारी ने इल्जामों को खारिज किया
उषा काकडे प्रोडक्शन के साथ बातचीत में नीलम कोठारी से गोविंदा के साथ रोमांस के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा 'यह किसने कहा? गोविंदा जी बहुत ही अच्छे इंसान हैं, मगर यह जो सवाल है, यह सच नहीं है। हमने कई हिट फिल्में की हैं। हमारे बीच कुछ नहीं था।'

Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, सलमान समेत कई सेलेब्स के साथ हुई ऐसी ही घटना

नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम@neelamkotharisoni
साथ में फिल्में करने पर लगता था इल्जाम
एक्ट्रेस ने 90 के दशक में अपनी केमिस्ट्री को लेकर मीडिया में मचे बवाल के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि उस वक्त लिंक-अप्स पर कोई सफाई देने वाला नहीं था। उन्हें जो मन करता था, वे छाप देते थे। मुझे लगता है कि उन दिनों हम प्रेस से डरते थे। अगर आप किसी के साथ लगातार 2-3 से ज्यादा फिल्में करते थे, तो यह मान लिया जाता था कि... आप दोनों साथ हैं।'
विज्ञापन

नीलम के साथ गोविंदा की फिल्में
1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में, गोविंदा और नीलम कोठारी ने लगभग एक दर्जन फिल्मों में काम किया। इसमें 'इल्जाम', 'खुदगर्ज', सिंदूर, फर्ज की जंग, बिल्लू बादशाह, ताकतवर और घराना जैसी फिल्में शामिल हैं।

पत्नी से अनबन को लेकर सुर्खियों में गोविंदा
गोविंदा कुछ दिनों से अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ कथित अनबन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मामले पर उन्होंने कहा कि 'शोहरत और दौलत के साथ साजिशें मुफ्त आती हैं। लोग मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी या गलती मान रहे थे, इसलिए अब जवाब देना जरूरी हो गया है।' उन्होंने बताया था कि उनके साथ कुछ लोग साजिश कर रहे हैं इसलिए उनकी पत्नी ने बहकावे में आकर उन पर गलत इल्जाम लगाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें