भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। मंगलवार को दोनों देशों के बीच खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराकर मुकाबले में 1-1 से बराबरी कर ली, जिसके बाद से वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने एक प्रोमो में जेसन मोमोआ नजर आ रहे हैं, जो इस समय अपनी फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।