अपूर्वा मखीजा ने दर्ज कराया बयान
यह मामला उस समय गरमाया जब पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहाबादिया ने समय रैना शो के दौरान माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन टिप्पणियों को लेकर लोगों में जबर्दस्त गुस्सा देखने को मिला। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले में अश्लीलता से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज की थी। अपूर्वा मखीजा पर आरोप है कि उन्होंने शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मंगलवार को वह पुलिस के सामने पेश हुईं। यहां उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
India Got Latent: आशीष चंचलानी-रणवीर अल्लाहबादिया ने साइबर सेल से किया संपर्क, बयान दर्ज कराने की कही बात
रणवीर-आशीष भी हो चुके हैं पेश
क्या था पूरा मामला
सोशल मीडिया पर 'बीयरबाइसेप्स' के नाम से मशहूर रणवीर अल्लाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक एपिसोड में पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने एक कंटेंस्टेंट से पैरेंट्स को लेकर अभद्र सवाल पूछा था। इस सवाल के बाद यह विवाद छिड़ गया और रणवीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। यहां तक कि राजनीतिक लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और उनकी आलोचना की थी। लोगों की आलोचना झेलने के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था, "कॉमेडी मेरा पेशा नहीं है और वह टिप्पणी बिल्कुल भी सही नहीं थी। मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था।"
संबंधित वीडियो