फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thandel OTT: जल्द ओटीटी पर भी धूम मचाएगी ‘तंडेल’, जानिए कब तक हो सकती है रिलीज?

Tue, 25 Feb 2025 07:28 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thandel OTT: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘तंडेल’ जल्द ही ओटीटी पर भी दस्तक दे सकती है। इसके ओटीटी पर आने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म कब तक ओटीटी पर रिलीज हो सकती है?
 
विज्ञापन
थंडेल - फोटो : इंस्टाग्राम- @chayakkineni
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘तंडेल’ सात फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 63.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। आइए जानते हैं यह कब ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। 
विज्ञापन


ओटीटी पर कब होगी रिलीज? 
रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘तंडेल’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म सात मार्च को अपना डिजिटल डेब्यू कर सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नेटफ्लिक्स के पास ‘तंडेल’ के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार हैं।

यह खबर भी पढ़ें: South Movies 2025: प्रभास से लेकर रजनीकांत तक, इन साउथ के दिग्गजों की फिल्में इस साल होंगी रिलीज; देखें लिस्ट
विज्ञापन


‘तंडेल’ स्टार कास्ट 
तंडेल का निर्माण बनी वास द्वारा किया गया है और गीता आर्ट्स के बैनर तले अल्लू अरविंद द्वारा इसे प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी के अलावा आदुकलम नरेन, जबर्दस्त महेश, प्रकाश बेलवाड़ी, करुणाकरण और दिव्या पिल्लई भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Phoolan Devi Exclusive: नेटफ्लिक्स की फूलन देवी पर बन रही सीरीज बंद, रिची मेहता को मुंबई बुलाकर सुनाया फैसला

क्या है ‘तंडेल’ की कहानी?
चंदू मोंडेती निर्देशित और नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत ‘तंडेल’ साल 2018 में हुई सच्ची घटना पर आधारित है, जब भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया था और उन्हें जेल में डाल दिया गया था। इस फिल्म में उन्हीं मछुआरों के जीवन और वहां से लौटने के संघर्ष को दिखाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें