फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का नाम बदलने पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों लिया गया बड़ा फैसला

Mon, 16 Mar 2026 07:24 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Apoorva Lakhia: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का नाम बदलने पर निर्देशक अपूर्व लखिया ने पहली बार बयान दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है? 
विज्ञापन
सलमान खान, अपूर्व लखिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म जो गलवान घाटी की झड़प से प्रेरित है, का टाइटल बदल दिया गया है। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवां' था। मगर अब इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया है। इस फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया ने बताया है कि फिल्म का नाम क्यों बदला गया है।
विज्ञापन

 

क्या बोले अपूर्व लखिया?
एचटी से बातचीत में डायरेक्टर ने कहा, 'टाइटल बदलना सलमान खान के फैंस को अचानक लग सकता है, लेकिन यह कभी भी रातों-रात लिया गया फैसला नहीं था। शुरू से ही हमने दो टाइटल रजिस्टर करवाए थे। एक 'बैटल ऑफ गलवां', दूसरा 'मातृभूमि'। जैसे-जैसे हम अपनी फिल्म बनाने के सफर में आगे बढ़े, हमें एहसास हुआ कि यह सिर्फ एक लड़ाई के बारे में नहीं थी। असल में, यह फिल्म इंसानियत, हमदर्दी और हमारे सैनिकों की तरफ से लड़ी जाने वाली खामोश लड़ाइयों के बारे में है।'

बैटल ऑफ गलवां टीजर रिएक्शन - फोटो : एक्स
इंसानियत को दिखाता है टाइटल
निर्देशक ने आगे कहा ''मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' फिल्म की भावना और बलिदान को कहीं ज्यादा सच्चाई से दर्शाता है। यह टाइटल कहानी की आत्मा और संघर्ष के समय भी इंसानियत को बचाए रखना को दिखाता है। फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है। दर्शकों से मिले प्यार ने इस टाइटल को और भी ज्यादा सही साबित कर दिया है।'
विज्ञापन

बैटल ऑफ गलवान टीजर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
कब बदला टाइटल?
ख्याल रहे कि सोमवार को सलमान खान ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के नए टाइटल का खुलासा किया है, साथ ही एक नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में सलमान खान खून से लथपथ एक लकड़ी के लट्ठे के पीछे से झांकते हुए नजर आ रहे हैं, जो एक कांटेदार चेन से लिपटा हुआ है।

क्या बदल गई रिलीज डेट?
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। हालांकि सलमान खान ने नाम बदलने वाली जो पोस्ट साझा की है, उसमें कहीं भी फिल्म की रिलीज डेट नजर नहीं आ रही है। न ही फिल्म के पोस्टर पर और न ही कैप्शन में कहीं भी 17 अप्रैल या कोई भी रिलीज डेट नहीं दिख रही है। ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि क्या फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ गई है?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें