फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे कपड़ों में थी इंफ्लूएंसर, महिला ने दी ऐसी नसीहत कि वायरल हो गया वीडियो; यूजर्स में छिड़ी बहस

Mon, 16 Mar 2026 03:51 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shriyanshi Influencer: बेंगलुरु में एक इन्फ्लूएंसर सड़क पर एक वीडियो शूट करा रही थी। उसके छोटे कपड़ों को देखकर एक बुजुर्ग महिला ने उसे नसीहत दी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यूजर्स ने इस पर अपनी राय दी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु का एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में इन्फ्लुएंसर श्रीयांशी एक सड़क पर फोटोशूट करवा रही थीं, तभी एक बुजुर्ग महिला ने आकर उनके पहनावे पर आपत्ति जताई और फोटोशूट में रुकावट डाल दी। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो इस पर लोगों ने अपने नजरिए पेश किए।
विज्ञापन

वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीयांशी शहर की एक सड़क पर वीडियो शूट करा रही हैं। शूट के दौरान, वहां से गुजर रही एक बुजुर्ग महिला उनके पास आईं और कथित तौर पर उनके कपड़ों पर नाराजगी जाहिर की। बुजुर्ग महिला ने इन्फ्लुएंसर से कहा कि महिलाओं पर छोटे कपड़े अच्छे नहीं लगते और उन्हें इसके बजाय चूड़ीदार या ट्राउजर पहनना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि श्रीयांशी से उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है, बल्कि मुद्दा छोटी ड्रेस का है। सड़क पर वीडियो बनाने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इस बीच श्रीयांशी शांत रहीं।
 

श्रीयांशी ने डिलीट किया वीडियो
कई मीडिया पोर्टल्स ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया, लेकिन बताया जा रहा है कि श्रीयांशी ने इसे अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया है। वीडियो को डिलीट किए जाने से पहले 1.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। 

'रामायण' से जुड़े 'पंचायत' फेम फैसल मलिक! इस अहम किरदार में आएंगे नजर; पहला शेड्यूल किया पूरा

विज्ञापन

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
कई यूजर्स ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दीं हैं। यूजर्स की राय इस मामले पर पूरी तरह से बंटी हुई है। कुछ लोगों ने उस बुजुर्ग महिला का समर्थन करते हुए यह तर्क दिया कि सार्वजनिक जगहों पर सांस्कृतिक नियमों और शालीनता के मानकों का पालन करना चाहिए। 

यूजर्स ने किया इन्फ्लूएंसर का बचाव
वहीं, दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने उस इन्फ्लुएंसर का बचाव करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मर्जी के कपड़े पहनने और बिना किसी रोक-टोक के अपना काम करने का पूरा अधिकार है।
एक यूजर ने कहा कि लोगों को आज के युवाओं को अकेला छोड़ देना चाहिए और उन्हें अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने देना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें